बॉलीवुड

19 साल की उम्र में कंगना को महेश ने फेंक कर मारी थी चप्पल, बहन रंगोली ने किया खुलासा

अपनी बेटी से शादी करना चाहते थे महेश भट्ट, बेटी के साथ किया था लिपलॉक कर आये थे चर्चा में

बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत जितनी अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उससे कहीं ज्यादा वो अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। समसामयिक मुद्दों पर अक्सर खुलकर बोलने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में सुशांत सुसाइड केस में अपना एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने सुशांत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को बताया था। कंगना सुशांत के सुसाइड से काफी आहत थीं, इसी वजह से उन्होंने अपने इस वीडियो में कई बड़े बॉलीवुड हस्तियों को निशाने पर लिया था। इसी बीच कंगना से जुड़ी एक और खबर इस समय सुर्खियों में आ गई है। आइये जानते हैं, आखिर क्या है वो खबर…

दरअसल कंगना ने हाल ही जावेद अख्तर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। याद दिला दें कि जावेद अख्तर से जुड़े इस कहानी को उनकी बहन रंगोली चंदेल ने बहुत पहले अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया था। बता दें, रंगोली हमेशा अपने विवादित ट्वीट से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके विवादित ट्विट में से एक किस्सा महेश भट्ट से भी जुड़ा हुआ है, जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। रंगोली ने अपनी इस कहानी में बताया था कि  एक बार महेश भट्ट ने कंगना को चप्पल फेंककर मारी थी। साथ ही रंगोली ने ये भी बताया था कि इस हादसे के बाद कंगना की मानसिक हालत क्या हुई?

महेश भट्ट ने कंगना रनौत पर फेंकी थी चप्पल – रंगोली चंदेल

रंगोली ने ये ट्वीट काफी पहले किया था, उन्होंने अपने इस ट्वीट के माध्यम से बताया था कि कैसे मात्र 19 साल की कंगना पर महेश भट्ट ने अपना गुस्सा उतारा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रंगोली ने अपने ट्वीट में बताया था कि एक बार कंगना फिल्म ‘वे लम्हें’ का प्रीव्यू देखने गईं थीं। थिएटर में कंगना को देखते ही महेश भट्ट का पारा चढ़ गया और उन्होंने कंगना पर चप्पल फेंक कर मारी थी। रंगोली ने बताया कि महेश भट्ट ने कंगना को उसकी ही फिल्म देखने से रोका था, इसलिए कंगना उस दिन पूरी रात नहीं सोई और सिर्फ रोती रही। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने बताया कि जब ये घटना हुई, उस समय कंगना की उम्र सिर्फ 19 साल ही थी।

कंगना को बॉलीवुड में किसने दिया ब्रेक?

गौरतलब हो कि रंगोली ने इस बात का खुलासा तब किया था, जब कंगना ने महेश भट्ट की बेटी आलिया पर कई तंज कसे थे, इसके बाद आलिया ने भी कंगना को जवाब दिया था। दूसरी तरफ महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने लिखा था कि महेश भट्ट ने ही कंगना को बॉलीवुड में ब्रेक दिया था। इसके बाद रंगोली ने ट्विटर पर सोनी राजदान को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि ‘सोनी जी, कंगना रनौत को महेश भट्ट ने नहीं, बल्कि अनुराग बसु ने ब्रेक दिया था।

इसके बाद मामला यहीं ठंडा पड़ गया, क्योंकि आलिया और उनकी मां सोनी ने इसका कोई रिप्लाई नहीं दिया था, मगर इस बात को लेकर आज भी विवाद है कि कंगना को बॉलीवुड में ब्रेक किसने दिया? अनुराग बसु ने या महेश भट्ट ने। इस मामले में कंगना रनौत और महेश भट्ट दोनों ही फैमिली के दावे बिल्कुल विपरीत हैं।

Back to top button