दिलचस्प

‘दंगल’ में बहन बनीं फातिमा और सान्या क्या कर रही हैं एक दूसरे को डेट? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं और अब दंगल गर्ल ने जवाब दे दिया है

बॉलीवुड में स्टार्स के प्यार के किस्सों को मशहूर होने में जरा भी समय नहीं लगता है खासकर जब वो लीक से हटकर हो। जी हां, इन दिनों खबर आ रही है कि फातिमा सना शेख पिछले कुछ समय से सान्या मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। दोनों रिलेशन की खबरों को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। अपने रिलेशनशिप की खबरों पर दंगल गर्ल ने चुप्पी तोड़ी है और खबरों का सच बताया है।

अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

फातिमा ने कहा कि हम दोनों ने ने जब इन खबरों के बारे में सुना तो हमें बहुत हंसी आई। हम दोनों बहुत अच्छे और क्लोज दोस्त हैं इसलिए ऐसी बातें सुनने को आ रही हैं। फातिमा ने आगे कहा कि मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है। सान्या को सब कुछ साफ रखना पसंद है। मैंने उनसे कई बार चीजों को थामना सीखा है।

बता दें कि फातिमा और सान्या दोनों फिल्म दंगल में साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म में दोनों ने बहनों का रोल निभाया था। इस फिल्म से सान्या ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं फातिमा ने बतौर बाल कलाकार फिल्म ‘चाची 420’ से  बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद फिल्म दंगल से उन्होंने सफलता के झंडे गाड़े। वहीं सान्या फिल्म ‘बधाई हो’ और ‘पटाखा’ में नजर आ चुकी हैं।

सना से अच्छी है फातिमा की दोस्ती

फिल्म दंगल के साथ ही दोनों स्टार्स में अच्छी दोस्ती हो गई। हालांकि इनके करीबियों ने दोस्ती का मतलब ही गलत निकाल लिया। ऐसी चर्चा होने लगी की दोनों एक दूसरे को डेट कर रही हैं। इस बात का फातिमा ने पूरी तरह खंडन किया। उन्होंने कहा कि हम दोनों एक दूसरे से अलग हैं। वो अपनी बातें अंदर रखती है जबकि मैं सबकुछ खुलकर बोल देती हूं। मैंने उससे सीखा है कि कैसे काम के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

फातिमा ने अपनी परवरिश और घर के माहौल के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं सैक्युलर भारत की असली पोस्टर गर्ल बन सकती हूं। हमारे देश की खासियत ही यही है कि एक दूसरे से अलग होते हुए भी हम सब एक जैसे हैं। सबसे अच्छी बात ये ही है कि हमारा अपना धर्म और हर किसी को इसे स्वीकारने का हक है।

आमिर के साथ भी जुड़ चुका है नाम

फातिमा ने भले ही काम आमिर के साथ किया हो, लेकिन उन्हें शाहरुख खान पसंद हैं। अभी तक फातिमा को शाहरुख के साथ काम करने का मौका नहीं मिला। वहीं आमिर के साथ फातिमा फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में भी नजर आईं थीं। गौरतलब है कि उन दिनों आमिर और फातिमा के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगीं थीं।

दरअसल फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग के दौरान फातिमा और आमिर अक्सर साथ नजर आ रहे थे। इसके बाद से खबरें आने लगीं थीं दोनों का अफेयर चल रहा है। इस पर भी दंगल गर्ल ने अपना रिएक्शन दिया था। फातिमा ने कहा कि मुझे ये बात बहुत अजीब लगी है। उन्होंने कहा कि एक बार मेरी मां टीवी देख रही थी। इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि बेटी तुम्हारी फोटो टीवी पर आ रही है। जब मैंने ये देखा तो मैं बहुत परेशान हो गई। खबर चलाने का ये तरीका बहुत गलत है। बता दें कि आमिर के अलावा फातिमा का नाम अपारशक्ति खुराना से भी जुड़ा चुका है।

Back to top button