बॉलीवुड

टीवी पर बहू बनकर हिट हुईं ये एक्ट्रेसेज अब बन चुकी हैं ग्लैमरस सास.. क्योंकि सास भी कभी बहू थी…

पहले जो टीवी पर बहू के रोल में नजर आती थीं वो अब खुद छोटे पर्दे की सास बन चुकी हैं

टीवी की दुनिया में एक दौर वो था जब सिर्फ सास-बहू की कहानियां ही छोटे पर्दे पर पसंद की जाती थी। ये जमाना तो आज भी नहीं बदला, लेकिन छोटे पर्दे की बहुएं अब खुद सास बन चुकी हैं। टीवी पर कंटेंट को लेकर कुछ बदलाव तो देखने को मिले हैं, लेकिन आज भी सास-बहू ड्रामें वाले सीरियल को लोग काफी पसंद करते हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की जैसे कई शोज ऐसे रहे जिसमें सास बहू के रिश्ते की अलग अलग कड़ी को दिखाया गया था। हालांकि बदलते वक्त के साथ काफी कुछ बदल गया है। पहले जो टीवी पर बहू के रोल में नजर आती थीं वो अब खुद छोटे पर्दे की सास बन चुकी हैं तो चलिए बताते हैं किस एक्ट्रेस का टीवी में हुआ है प्रमोशन।

पारुल चौहान

‘सपना बाबुल काः बिदाई’ में पारुल चौहान ने रागिनी का किरदार निभाया। इस रोल में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था। इस शो में उनकी प्रेम कहानी से लेकर शादी तक दिखाई गई थी और वो एक प्यारी बहू के रुप में घर-घर फेमस हुई थीं। वहीं पारुल चौहान अब छोटे पर्दे पर खुद सास बनी नजर आ रही हैं। रागिनी स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सास का का किरदार निभा रही हैं।

स्मिता बंसल

छोटे पर्दे की प्यारी एक्ट्रेस स्मिता बंसल ने मशहूर शो ‘कहानी घर घर की’ में निवेदिता अग्रवाल का किरदार निभाया था। इस रोल में वो काफी पसंद भी की गईं। इसके बाद स्मिता सास के किरदार में जल्द ही नजर आने लगीं। स्मिता टीवी शो में अब सास के किरदार में ही नजर आती हैं। शो बालिका वधू में उन्होंने आनंदी की सास बनकर स्मिता ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।

रक्षंदा खान

टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस रक्षंदा ने पर्दे पर कई किरदार निभाए। टेलीविजन के सबसे मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में रक्षंदा ने तुलसी वीरानी की बहू तान्या मल्होत्रा का किरदार निभाया था। अब वही बहू खुद भी सास बन चुकी हैं। जी टीवी के शो ‘ब्रह्मराक्षस’ में रक्षंदा सास के रोल में नजर आईं थीं। हालांकि वो बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं।

लता सभरवाल

फिल्मों और टीवी में बहू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस लता सभरवाल भी अब बहू से सास बन चुकी है। स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लता ने अक्षरा की मां और नैतिक की सास का किरदार निभाया था। वहीं अब तो लता नानी और दादी सास के रोल में भी नजर आने लगी हैं।

तोरल रासपुत्र

तोरल टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। शो ‘यहां के हम सिकंदर’ में तोरल ने एक टीनएज लड़की का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने और भी कई शो में काम किया है। तोरल की उम्र अभी सास वाली नहीं हुई है लेकिन अब वो छोटे पर्दे पर सास के रोल में नजर आने लगी हैं। शो’ बालिका वधू’ में तोरल ने प्रत्युषा बनर्जी को रिप्लेस कर आनंदी का किरदार निभाया था। इसके बाद इसी शो उन्होंने सास का रोल भी निभाया था। ये शो छोटे पर्दे के मशहूर शो में से एक था।

Back to top button