Bollywood

मुझे पसंद करने का दिखावा करेंगे फिर फोन तक रिसीव नहीं करते, सुशांत सिंह का Video Viral

सुशांत के निधन के बाद कई पुराने वीडियो शेयर हो रहे हैं जिसे देखकर फैंस भावुक हो जा रहे हैं

बॉलीवुड के हैंडसम, टैलेंटेड और बड़े दिलवाले अभिनेता सुशांत अब हमारे बीच नहीं है। इस लाइन को जितनी बार दोहराया जाए उतनी बार ये बात चुभती है। एक ऐसा अभिनेता जिसके चेहर पर मुस्कराहट और सादगी दिखती थी वो इस दुनिया को छोड़कर एक दूसरी दुनिया में चला गया है। सुशांत के चले जाने के बाद से फैंस उनके पुराने वीडियो वायरल कर रहे हैं जिसमें सुशांत साफ तौर पर कह रहे हैं कि कोई उनका दोस्त नहीं है। इस वीडियो को टीवी एक्ट्रेस अदिती भाटिया ने शेयर किया है जिसे देखकर फैंस और भी ज्यादा इंडस्ट्री से नाराज हो गए हैं।

जब सुशांत ने कहा था लोग दिखावा करते हैं

वीडियो को #JusticeForSushantSinghRajput हैशटैग के साथ ट्वीट किया गया है। इस वीडियो को देखकर फैंस का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया है। ये इंटरव्यू उस समय का है जब फिल्म ‘एमएस धोनी’ रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म ने ही सुशांत के करियर में सफलता के चार चांद लगाए थे। इस इंटरव्यू का छोटा सा वीडियो सामने आया है जिसमें सुशांत अपने नेचर और दोस्तों के बारे में बात करते हैं।

रिपोर्टर उनसे पूछती है कि आप सिर्फ काम के बारे में ही बातें करते हैं आपके दोस्तों से क्या बात होती है? इस पर सुशांत कहते हैं अगर मैं काम के बारे में ना बात करुं तो मैं बहुत बोरिंग इंसान हूं। मेरे सिर्फ दो ही दोस्त हैं। इस पर रिपोर्टर कहती हैं कि मैं भी आपकी दोस्त हूं तो सुशांत मुस्करा कर तुरंत उन्हें भी गिन लेते हैं और कहते हैं हां मेरे तीन दोस्त हैं।

वायरल हो रहा सुशांत का ये वीडियो

सुशांत आगे कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि मैं लोगों को पसंद नहीं करता। लोग मुझे पसंद करते हैं लेकिन उन्हें मेरी बातें दिलचस्प नहीं लगती है। पहली बार तो वो मुझे पसंद करने का बहाना करते है लेकिन मेरी कॉल तक रिसीव नहीं करते। सुशांत की इन बातों को सुनकर लोगों को बहुत बुरा लग रहा है साथ ही उन्हें इंडस्ट्री के लोगों पर गुस्सा भी आ रहा है।


इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा कि इस क्लिप में उनका दर्द महसूस कीजिए। मुझे नहीं लगता कि हाल में किसी और सेलिब्रिटी की मौत ने देश को इतना प्रभावित किया है, जितना की सुशांत की। साथियों अब समय आ गया है कि हम अपनी आंखे खोलें और देखें कि ये इंडस्ट्री कितनी बर्बाद हो चुकी है। बता दें कि इस वीडियो क्लिप को टीवी एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लोगों से सवाल किया है।

टीवी एक्ट्रेस ने लगाईं लोगों की क्लास

 

View this post on Instagram

 

I wish they picked up your calls and spoke to you instead of posting on social media today… ?

A post shared by Aditi Bhatia ? (@aditi_bhatia4) on


अदिती ने कहा कि लोग मेंटल हेल्थ पर ज्ञान दे रहे हैं, लेकिन असल जिंदगी में जब कोई किसी से मदद मांगता है तो लोग उनका साथ नहीं देते। हालांकि इस वीडियो में सुशांत ने दो दोस्तों वाली बात सामान्य रुप से कही थी और वो किसी पर निशाना नहीं साध रहे थे। हालांकि उनके और भी पुराने वीडियोज सामने आ रहे हैं जहां कई बार सुशांत को थोड़ा किनारे दिखाया गया है। इन्हीं सारे वीडियो को लेकर फैंस को इंडस्ट्री से नाराजगी हो गई है।

सुशांत के निधन के बाद से नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स को लेकर के मुद्दा गर्म हो गया है। कंगना रनौत ने एक बार फिर इंडस्ट्री के लोगों को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि कुछ लोग सिर्फ स्टार किड्स को ही लॉन्च करते हैं और उन्हें ही आगे बढ़ाते हैं। आउटसाइडर्स को लेकर लोगों का रवैया काफी बुरा है। इसके बाद से फैंस ने उन्हें सपोर्ट भी किया। वहीं दूसरे स्टार्स ने भी खुलकर इस मुद्दे पर बात की और कहा कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा बहुत पुराना रहा है और उन लोगों ने भी डिप्रेशन झेला है। इसमें प्रकाश राज, आयशा टाकिया, सुष्मिता सेन, मनोज वाजपेयी, रवीना टंडन जैसे कलाकार शामिल हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto