बॉलीवुड

सुशांत को लेकर निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा, कहा- वो फिल्में नहीं बल्कि करना चाहते थे यह काम

सुशांत फिल्मों के अलावा और भी बहुत कुछ करने का प्लान कर रहे थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया

सुशांत सिंह राजपूत जबसे इस दुनिया से गए हैं सिर्फ उन्हें लेकर ही बातें हो रही हैं। अब खबर आ रही है कि वो रुमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ एक फिल्म करने जा रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन रुमी जाफरी करने वाले थे और वो सुशांत और रिया को इस फिल्म में कास्ट करने जा रहे थे। इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार हो गई थी। वहीं कोरोना वायरस के चक्कर में शूटिंग नंवबर तक टाल दी गई थी। वहीं इसके साथ रुमी ने ये भी खुलासा किया कि सुशांत फिल्म छोड़ने का मन भी बना रहे थे।

वैज्ञानिक जैसा आविष्कार करना चाहते थे सुशांत

रुमी ने बताया कि सुशांत काफी समय से परेशान चल रहे थे। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मुझे एक फिल्म का सुझाव भी दिया था। सुशांत ने मुझसे कहा था कि मैं लॉकडाउन में ढील के बीच एक छोटे स्केल पर फिल्म बनाईं। उन्होंने कहा था कि हमें गाइडलाइन फॉलो करते हुए 20-25 लोगों के साथ फिल्में करनी चाहिए। मैंने सुशांत की बात मान ली थी और स्क्रिप्ट की तैयारी कर रहा था।

आगे रुमी ने कहा, सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन से लड़ रहे थे। उन्होंने कहा था कि वो अब एक्टिंग छोड़ने का मन बना रहे हैं। वो अक्सर कहते थे कि वो खेती करना चाहते थे। एक बार उन्होंने कहा था कि मैं एक लाख पेड़ लगाना चाहता हूं और वैज्ञानिकों की तरह नए आविष्कार करना चाहता हूं। वो एक वैज्ञानिक की तरह आविष्कार करना चाहते थे।

चांद-तारोंं के सपने देखते थे सुशांत

बता दें कि सुशांत को विज्ञान का हमेशा से शौक था। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी चांद-तारे और ऐसी ही विज्ञान की बातें हुआ करती थीं। उन्होंने एक बहुत ही मंहगा टेलीस्कोप भी खरीदा था जिससे वो चांद-तारों को देखा करते थे। ये बात भी बहुत कम लोग जानते हैं कि सुशांत ने चांद पर प्लॉट खरीदा था। वो चांद की सोच रखते थे लेकिन उनकी जड़ें जमीन से जुड़ी हुई थीं।

जब 14 जून को सुशांत ने अचानक से अपने फ्लैट में फांसी लगा ली तो किसी को भी इस खबर पर यकीन नहीं हुआ। सब हैरान रह गए कि  पढ़ने में तेज और इंडस्ट्री का प्रतिभावान कलाकार आखिर क्यों इस तरह से आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। हर किसी के मन में ये ही सवाल कौंध रहा था कि आखिर सुशांत ने इतना गंभीर फैसला कैसे कर लिया।

सुशांत की मौत पर बॉलीवुड में मुद्दा गर्म

सुशांत के पिता को यकीन नहीं हो रहा था कि वो अपने ही बेटे की चिता को अग्नि दे रहे थे। उनकी हालत भी खराब बताई जा रही है। परिवार को यकीन नहीं हो रहा कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं वहीं फैंस सुशांत के चले जाने से गुस्से मे आ गए हैं। बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा भी एक बार फिर गर्म हो गया। फैंस करण जौहर और आलिया भट्ट जैसे कलाकारों पर बुरी तरह भड़के हुए हैं।

बॉलीवुड एक बार फिर इस मुद्दे पर दो हिस्सों में बंट गया है। फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने खुद सामने आकर कहा कि लोगों ने सुशांत को हमेशा नजरअंदाज किया और उससे कहा कि वो कुछ नहीं कर सकता। सुशांत की बस इतनी गलती रही की उन्होंने इस झूठ को मान लिया। अब बहुत से कलाकार खुलकर इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिर्फ 34 वर्ष के थे और उन्होंने एक विश लिस्ट बनाई थी जिसे वो पूरा करना चाहते थे।

Back to top button