बॉलीवुड

सुशांत के निधन के बाद उनकी टीम ने कर दिया ये बड़ा काम, कहा- आप दूर चले गए हैं, लेकिन हमारे पास

बॉलीवुड के प्रतिभावान कलाकार सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है कि उनकी यादें हमारा साथ छोड़ देंगी। सुशांत के निधन के बाद उनकी टीम ने एक वेबसाइट ‘सेल्फम्यूजिंग डॉट कॉम’ लॉन्च किया है। इस वेबसाइट को सुशांत की मेमोरी में बनाया गया है। उनकी टीम ने खुलासा किया कि सेल्फम्यूजिंग उनका सपना था। टीम ने आगे बताया कि सुशांत एक ऐसा स्पेस बनाना चाहते थे जहां उनकी ऑडियंस उनके मन में रहे। उनके लिए फैंस ही उनके गॉडफादर थे। इसके साथ टीम ने फेसबुक पेज से वेबसाइट का लिंक शेयर किया है।

सुशांत का अधूरा सपना हुआ पूरा

टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक पेज से उनकी वेबसाइट की जानकारी दी और लिखा- भले ही वो हमसे दूर चले गए हों, लेकिन वो हमारे बीच अभी भी जिंदा है। उनके सेल्फम्यूजिंग मोड की शुरुआत हो रही है। आप जैसे फैंस ही सुशांत के गॉडफादर थे। जैसा कि उनसे वादा किया गया था इसमें उनके विचार, जानकारियां, सपने और आकांक्षाएं भरी होंगी। वो हमेशा चाहते थे कि लोग इस बारे में जाने। अब हम उनकी सभी पॉजिटिव एनर्जी को यहां डाल रहे हैं जिसे वो अपने पीछे छोड़ गए हैं।

इसके साथ ही टीम ने लिखा कि आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। बता दें कि सुशांत पढ़ने में बहुत ही तेज थे। उन्होंने दिल्ली के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की थी। उन्हें साइंस बहुत पसंद थी। उन्होंने एस्ट्रोलॉजर बनने का सपना देखा था लेकिन पढ़ाई पूरी होने से पहले ही उनका दिल एक्टिंग में लग गया था। हालांकि उन्होंने साइंस का साथ कभी नहीं छोड़ा और उनी इन्हीं यादों को इस वेबसाइट में तैयार किया गया है।

टीवी के मानव से बड़े पर्दे के धोनी बने सुशांत

सुशांत ने डांसिंग से अपने करियर की शुरुआत की और उन्हें पहला ब्रेक दिया एकता कपूर ने। शो ‘पवित्र रिश्ता’ के साथ सुशांत पहली बार टीवी पर आएं और  बिहार का नाम रोशन कर दिया। सुशांत को पता था कि उनके सपने बड़े हैं इसलिए उन्होंने बड़े पर्दे का रुख कर लिया। इसके बाद सुशांत ने ‘काय पो चे’से बॉलीवुड में कदम रखा।

फिल्म सफल रही लेकिन खुद को स्थापित करने के लिए अभी और सफल होना जरुरी था। इसके बाद सुशांत ने ब्योमकेश बख्शी, पीके, राब्ता, केदारनाथ जैसी कई फिल्मे कीं। इन फिल्मों से सुशांत को सफलता भी मिली, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी से। धोनी के ऊपर बनी इस बायोपिक मे सुशांत ने इतना बेहतरीन काम किया कि दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स की वाहवाही भी लूट ले गए।

फिर आखिरी बार नजर आएंगे सुशांत

सुशांत की आखिरी फिल्म ‘छिछोरे’ थी जिसने पर्दे पर अच्छा बिजनेस किया था। इस फिल्म के बाद सुशांत की एक फिल्म ‘ड्राइव’ नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हुई थी। खबर आ रही है कि सुशांत को छिछोरे के बाद 7 फिल्में मिली थी, लेकिन 6 फिल्में उनसे छीन ली गईं। इसके बाद से ही सुशांत डिप्रेशन में रहने लगे थे। पिछले 6 महीनों से सुशांत सबसे दूर दूर रहने लगे थे और इंडस्ट्री के व्यवहार से परेशान थे। चांद-तारों तक की सोच रखने वाले सुशांत अपनी योग्यता का मजाक बनता नहीं देख पाए और इस दुनिया से चले गए। हालांकि उनके जाने के बाद भी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में हम उन्हें आखिरी बार देख पाएंगे।

Back to top button