समाचार

सुशांत सिंह को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में सलमान, करण जौहर सहित 8 लोगों पर हुआ केस दर्ज

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में निर्मात-निर्देशक करण जौहर,संजय लीला भंसाली, एकता कपूर और अभिनेता सलमान खान सहित आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ है। इन सभी लोगों पर राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाए जाने का आरोप लगाया गया है।

बिहार में वकील सुधीर ओझा ने इन सभी जाने माने लोगों के खिलाफ ये केस दर्ज किया है। वकील सुधीर ओझा ने इन सभी पर आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया है।

फिल्म इंडस्ट्री ने किया था बैन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ये कहा जा रहा था कि उन्हें काफी परेशान किया गया था, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों का आरोप है कि फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद चलता है और इसी भाई-भतीजावाद का शिकार सुशांत सिंह राजपूत हुए हैं। फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध लोगों के अनुसार शांत सिंह राजपूत को मानसिक रूप से परेशान किया गया था। करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर और अभिनेता सलमान के प्रोडक्शन हाऊस ने सुशांत सिंह राजपूत को बैन कर दिया था। जिसकी वजह से उन्हें कोई भी फिल्म नहीं मिल रही थी। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत को दी गई 7 फिल्में भी उनसे वापस ले ली गई थी। जिससे की सुशांत सिंह राजपूत तनाव में आए गए थे।

शोषण का हुए शिकार

बॉलीवुड के कुछ सितारों का आरोप है कि फिल्म इंडस्ट्री द्वारा सुशांत सिंह राजपूत का शोषण किया जा रहा था और इसी शोषण के कारण वो अवसाद में चले गए थे। जिसके कारण उन्होंने खुदकुशी करने का फैसला लिया। वहीं पुलिस की शुरूआति जांच में ये बात सामने आई है कि ये गंभीर अवसाद से गुजर रहे थे।

बीजेपी सांसद ने की जांच की मांग


भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बॉलीवुड के निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। इन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि, ‘पूर्वांचल के कलाकारों को सरकार पर दबाव बनाना चाहिए कि वो अपनी एक अलग फिल्म इंडस्ट्री बनाएं। और जिन निर्माताओं ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का बायकॉट किया था या फिल्म से निकाला था, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। इन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करना चाहिए’।

कंगना ने भी उठाई आवाज

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी एक वीडियो के जरिए  फिल्म इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या नहीं मर्डर हुआ है। कंगना के अलावा रणवीर शौरी, अभिनव सिहं कश्यप सहित अन्य सितारों ने भी भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया है।

वहीं भारतीय महिला पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर निर्माता-निर्देशक करण जौहर को आड़े हाथों लिया था और कंगना की बात का समर्थन किया था।

गर्लफ्रेंड का होना है बयान दर्ज

वहीं जिन-जिन प्रोडक्शन हाऊस ने सुशांत सिंह राजपूत को बैन कर रखा था उन सभी पर केस दर्ज कर दिया गया है। हालांकि अभी तक इस केस की पूरी जांच नहीं हुई है और मुंबई पुलिस इस मामले में कई सारे लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक 9 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। जबकि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया का बयान दर्ज किया जाना है।

Back to top button