समाचार

गलवान घाटी में भारत और चीन सेना के बीच हुई हाथापाई, भारत सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद

लद्दाख में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच हुई झड़प में भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं। खबरों के अनुसार दोनों सेनाओं की ओर से रात में सीमा से पीछे हटने की प्रक्रिया जारी थी और इस दौरान ही दोनों देशों के सैनिकों के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। जबकि चीन के ग्लोबल टाइम्स के अनुसार इस हाथापाई के दौरान चीन के 5 सैनिक मारे गए हैं। जबकि 11 घायल हुए हैं। साल 1975 के बाद ये पहला मौका है जब लद्दाख में सैनिक शहीद हुए हैं।

सीमा पर की जा रही है सैनिकों की तैनाती

इस हादसे के बाद से दोनों सेनाओं की ओर से लद्दाख सीमा पर तोपें सहित अन्य सामान इकट्ठा किया जा रहा है और सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ाई जा रही है। सीमा पर इस समय बेहद ही तनाव वाला माहौल बना हुआ है।

भारतीय सेना ने जारी किया बयान

भारतीय सेना की ओर से इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि “गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं।”

दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारतीय सेना की ओर आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानी है और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीमा पर हुई पूरी घटना की जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि भारत और चीन देश ने मिलकर गलवान घाटी विवाद को सुलझा लिया था। जिसके बाद गलवान घाटी में पिछले डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रक्रिया के दौरान चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प हुई है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीनी सैनिक पीछे हटने को तैयार नहीं थे। जिसकी वजह से ये हाथापाई हुई है। बात दें कि गलवान घाटी में 6 जून की मीटिंग के बाद दोनों सेना ने पीछे हटने पर सहमति की थी। 6 जून को कोर कमांडरों की बैठक हुई थी और इसमें तय हुआ था कि सैनिक पीछे हटेंगे। वहीं इस घटना के बाद से दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक जारी है। जिसमेें इस विवाद को हल किया जा रहा है।

लाइन ऑफ कंट्रोल के बंटवारे को लेकर है विवाद

भारत-चीन के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल पर अधिकारिक बंटवारा नहीं हुआ है और इसी चीज पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। लद्दाख में भारतीय सेना की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिस पर चीन ने आपत्ति जताई थी और सीमा पर अपने सैनिकों की तैनाती अधिक कर दी थी। इस दौरान दोनों देशों की सेना के बीच झड़प भी हुई थी और चीन का कहना था कि भारत उसके इलाके में निर्माण कर रहा है। वहीं उच्च स्तर की बैठक के बाद इस मसले को हल कर लिया गया था। लेकिन सोमवार को चीन की सेना ने तीन भारतीय जवान को मार दिया है। जिससे की ये विवाद और बढ़ गया है।

अक्सर होती थी झड़प

भारत और चीन के सैनिकों के बीच अक्सर झड़पों की खबरें आती रहती हैं। लेकिन ये पहला मौका है जब झड़प के दौरान दोनों देशों के सैनिक शहीद हुए हैं।

Back to top button