राशिफल

Rashifal 13 June: आज इन 3 राशि के जातकों को करनी होगी ज्यादा मेहनत, उन्नति के बन‌ रहे हैं आसार

हम आपको शनिवार 13 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 June 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के लेखक और मीडियाकर्मी आज बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। जल्दबाजी नुकसान का कारण बनेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है, किंतु खर्च भी बढ़ जाएगा। आपको अपनी जुबान पर नियन्त्रण रखना होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा, जबकि पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीद सकते हैं। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी होगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। वाद-विवाद में न पड़ें। दाम्पत्य जीवन में भी गलतफहमी की स्थिति आ सकती है। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज सभी कार्यो में आपके लिये प्रवेश द्वार खुले नजर आएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। नए कामकाज की योजना भी बना सकते हैं। नया वाहन नए घर का सुख संयोग में है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आप छोटी-मोटी बीमारियों का सामना कर सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय न लें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपने जीवनसाथी की सलाह से धन लाभ हो सकता है। रिश्तो में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरे को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। आपको सीधे टकराव से बचें और समझौतावादी रवैया अपनाएं। नौकरी की तलाश में भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ समय सुख से बीतेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। कुछ भी बोलने से पहले सोचें। जीवन में आने वाली सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा फलीभूत होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा है। लेकिन पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। आपके पुराने रुके पड़े काम भी आज फिर से शुरू हो सकते हैं। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। आप कुछ ठोस कदम उठाएंगे, जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। कुछ लाभदायी सौदे हाथ से निकल भी सकते हैं। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दोस्तों के साथ समय बीतेगा। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में जरा भी ना हिचकें। धन के मामले में आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण उत्‍पन्‍न हो सकता है। आपको अचानक बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं। पूर्व के लंबित कार्य आज गति पकड़ेगे। दुर्घटना के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

वाणी पर संयम रखें और अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहें। धन का आगमन प्रचुर मात्रा में होगा जो कि आपको विस्तार के नए अवसर तलाशने में मदद करेगा। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य के कारण विशेष चिंता रह सकती है। खर्च भी बढ़ सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला है स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रसिद्ध लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोगों से आपको सहयोग प्राप्‍त होगा। भाई या बहन किसी के कारण आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। जोखिम और अनिश्चितता त्यागें। अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। दूसरों के कामकाज में दखल देने से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने काम की उन्नति को लेकर बहुत उत्साहित रहेंगे। कोई भी रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें, सफलता अवश्‍य मिलेगी। मित्रों से भी आज हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। आपको शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज धार्मिक स्तर पर आपकी आस्था बढे़गी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। निवेश के मामले में या फिर कोई डील करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच-समझ लें और अपना फायदा-नुकसान देखकर ही कोई सौदा पक्‍का करें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे। बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस संभव है, अत: इससे बचें और आपसी नाराजगी न बढ़ाएं। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

आपने Rashifal 13 June 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 June 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 June 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन मौकों पर ना करें हनुमान जी की पूजा, इस दौरान पूजा करने का मिलता है अशुभ फल

Back to top button