बॉलीवुड

काम न होने के बावजूद इतने आलीशान घर में रहती हैं अमीषा पटेल, 20 तस्वीरें जो हैरान कर देंगी

अमीषा पटेल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इसके बाद वह ‘ग़दर: एक प्रेम कथा’ में नजर आयीं। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद वह ‘हमराज़’ फिल्म में नजर आईं, जिसमें दर्शकों ने उनके काम की सराहना की। लेकिन इसके बाद उनका करियर ग्राफ नीचे की तरफ गिरता ही चला गया।

खूबसूरत और टैलेंटेड होने के बावजूद उन्हें अच्छी फिल्में नहीं मिल रही थी। इस बीच उन्होंने ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’, ‘सुनो ससुर जी’, ‘तथास्तु’, ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’, ‘भूल भुलैया’, ‘रन भोला रन’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन ये सभी फिल्में कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पायीं। हालांकि, फ्लॉप फिल्मों के बावजूद अमीषा का नाम बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हो गया।

बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी अभिनेत्रियों में गिनी जाने वालीं अमीषा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। आज के इस ख़ास मौके पर हम आपको अमीषा के घर की कुछ शानदार तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। उनका घर बड़ा ही आलीशान है। अमीषा पेंट हाउस में रहती हैं, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें यहां हम आपको दिखा रहे हैं।

उनके घर का स्टेयरकेस देखते ही बनता है। दीवारों पर खूबसूरत तस्वीरें और पेंटिंग्स लगी हैं।

व्हाइट कलर से उन्होंने अपने घर की दीवारों को पेंट करवा रखा है। दीवारों पर बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग्स और तस्वीरें इसकी शोभा बढ़ा रही हैं।

बहुत बड़ा सैंडलर्स भी उनके घर में नजर आ रहा है, जिससे यह आशियाना बड़ा ही भव्य दिख रहा है।

लिविंग रूम में क्रीम कलर के पर्दे और ग्रे कलर का सोफा सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।

सोफा को अमीषा पटेल ने चमकीले कुशंस से सजा रखा है।

बहुत ही बेशकीमती सजावट की चीजें अमीषा पटेल ने अपने लिविंग रूम की दीवारों पर लगा रखी हैं।

परदे सोफे और कुशंस का कांबिनेशन अमीषा पटेल के घर में इतना लाजवाब है कि इनसे नजरें हटती ही नहीं हैं।

अमीषा पटेल के घर की बालकनी भी बहुत हरी-भरी नजर आ रही है।

अमीषा पटेल ने अपने घर में टाइल्स का भी विशेष ख्याल रखा है।

दीवारों पर जो तरह-तरह की सजाने वाली चीजें पेंटिंग्स के साथ लटकी हुई नजर आ रही हैं, वे भी उनके घर की सुंदरता को बढ़ा रही हैं।

अमीषा पटेल के घर में गुलाबी रंग का सोफा भी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहा है। अमीषा पटेल के इस सोफे पर बैठकर तस्वीर खिंचवाने से इसकी खूबसूरती और बढ़ गई है।

एक और तस्वीर जिसमें कि अमीषा पटेल ने परंपरागत भारतीय परिधान पहना हुआ है और जिसमें उनके पीछे दीवार पर एक पेंटिंग नजर आ रही है, इसमें भी घर का साफ-सुथरा खूबसूरत लुक देखते ही बन रहा है।

अमीषा पटेल के घर में एक कमरा ऐसा भी है, जिसमें दीवारों पर और टेबल आदि पर तस्वीरें-ही-तस्वीरें रखी हुई नजर आ रही हैं।

हल्की पिंक कलर की दीवार से लगा हुआ गहरे पिंक कलर का सोफा भी उनके घर में देखते ही बन रहा है।

घर के एक कमरे में धीमी जलती हुई लाइट भी बहुत अच्छी लग रही है। पीछे मिरर लगा हुआ है।

अमीषा पटेल ने अपने घर में टेडी बेयर भी रखे हुए हैं। दीवारों में जो रैक बने हैं उनमें भी आपको टेडी बेयर छोटे आकार वाले रखे हुए दिख जाते हैं।

घर के अहाते में अमीषा पटेल ने गमलों में पौधे भी लगा रखे हैं। इससे पता चलता है कि उन्हें हरियाली से बड़ा लगाव है।

घर के एक कमरे में अमीषा पटेल ने ब्लू रंग का सोफा भी लगा रखा है। दीवारों पर पेंटिंग्स लगी हैं। टेडी बेयर के साथ उन्होंने सोफे पर बैठ तस्वीर भी खिंचवाई है।

अमीषा पटेल के इस खूबसूरत घर में एक खूबसूरत कार भी देखने को मिल रही है।

अमीषा के घर में लगा ग्रे कलर का सोफा भी देखते ही बन रहा है। इस पर व्हाइट टॉप और रेड कलर का हॉट पैंट पहनकर जो उन्होंने फोटो खिंचवाया है, वह देखते ही बन रहा है।

पढ़ें Pics: बजरंगी भाईजान की मुन्नी हो गयी है बेहद खूबसूरत, फैमिली संग ऐसे मनाया अपना 12वां जन्मदिन

Back to top button