बॉलीवुड

जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी तस्वीर, फैन ने पूछा- क्या बच्चा चाहिए आपको?

जान्हवी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर महज एक फिल्म पुरानी हैं, लेकिन उनके फैंस की कमी नहीं है। जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ढेरों तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस भी जान्हवी की इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में जान्हवी ने अपनी एक क्लोजअप तस्वीर पोस्ट की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि जान्हवी ने इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है उससे लोग हैरान रह गए। ऐसे में जान्हवी से फैंस ने काफी मजाकिया सवाल पूछा है और उनके जवाब ने फिर से लोगों को हैरान कर दिया है।

तस्वीर पर फैंस को हुई कन्फ्यूजन

जान्हवी इंस्टाग्राम पर अपने परिवार और अपनी बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। इस बार भी उन्होंने एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- यहां तुमको देख रही हूं, बच्चा। जान्हवी के इस पोस्ट पर फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं। लोगों को समझ नहीं आया कि जान्हवी किसे बच्चा कह रही हैं। ऐसे में उनसे तरह तरह के सवाल भी किए गए जिसका जान्हवी ने रिप्लाई भी दिया है।

 

View this post on Instagram

 

Here’s looking at you, kid

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on


जान्हवी की इस तस्वीर पर उनकी ही एक दोस्त ने लिखा- किससे बच्चे? क्या आप बच्चा चाहती हो? ये सवाल और भी यूजर्स जानना चाहते हैं। इस सवाल पर जान्हवी ने मजाकिया अंदाज में लिखा- हां। उनके इस रिएक्शन पर भी चर्चा तेज हो गई है। उनके इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जान्हवी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरों से अपने फैंस का दिल लूट लेती हैं।

कोरोना के कारण भी चर्चा में आईं जान्हवी

गौरतलब है कि 2018 में जान्हवी ने फिल्म ‘धड़क’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। हालांकि इसके अलावा पर्दे पर उनकी कोई भी फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। हालांकि जान्हवी ‘घोस्ट स्टोरीज’ में नजर आ चुती हैं, लेकिन ये मल्टी स्टारर फिल्म थी जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा जान्हवी कॉफी विद करण में भी नजर आई थीं और अपनी बातों से फैंस को काफी इंप्रेस किया था।

 

View this post on Instagram

 

#tbt ?

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on


जान्हवी हाल ही में अपने परिवार में कोरोना संक्रमण के चलते भी चर्चा में आई हैं। दरअसल बोनी कपूर के घर तीन हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसका पता 19 मई को चला था। इसके बाद से बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, और खुशी कपूर को 14 दिनों के लिए होम क्वारांटाइन किया गया था। हालांकि उनके हाउस हेल्प भी अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

कुछ समय पहले ही बोनी कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं और मेरी बेटियां शुरु से ही कोरोना निगेटिव रहे हैं। अब जो स्टाफ कोरोना संक्रमित थे वो भी ठीक हो चुके हैं। हमारे भी क्वारांटाइन का समय पूरा हो चुका है। एक नई शुरुआत के साथ हम सभी तैयार हैं। ऐसे में कपूर परिवार अब पूरी तरह सुरक्षित  हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्दी ही गुंजन सक्सेना- द कार्गिल गर्ल, रुही आफजा, दोस्ता और तख्त जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली है। जान्हवी कुछ समय पहले अंग्रेजी मीडिया के गाने ‘कुड़ी नू नचने दे’ में कई बड़ी स्टार्स के साथ नजर आई थीं।

Back to top button