बॉलीवुड

39 साल की उम्र में साउथ के सुपरस्टार का हुआ निधन, दो साल पहले ही हुई थी शादी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर 39 वर्षीय चिरंजीवी सरजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। चिरंजीवी को 7 जून को दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से उनका निधन हुआ। बताया जा रहा है कि उनका कोविड19 टेस्ट भी किया गया है, मगर अभी रिपोर्ट नहीं आई है। खबरों की मानें, तो चिरंजीवी को सांस से संबंधित बीमारी थी। पिछले दिनों जब तकलीफ बढ़ गई, तो उन्हें बेंगलुरू के जयानगर में स्थित सागर अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के महान एक्ट्रेस में से एक चिरंजीवी के अचानक निधन से पूरा फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में चला गया है।

सिर्फ 39 वर्ष की उम्र में निधन हो जाने से उनके फैंस काफी दुखी हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिरंजीवी ने दो साल पहले साल 2018 में मेघना राज से शादी की थी। बता दें कि चिरंजीवी का साउथ इंडस्ट्री में सिक्का चलता था लोग उनके एक्टिंग के मुरीद थे। मालूम हो कि चिरंजीवी, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन किंग के नाम से मशहूर अर्जुन सरजा के भतीजे थे। वहीं उनके बड़े भाई ध्रुव सरजा भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कई सालों से एक्टिव हैं।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, चिरंजीवी ने अपने निधन से कुछ ही समय पहले दोपहर तकरीबन 1 बजे अपने पिता से फोन पर बात की थी। फोन पर बात करते करते ही उन्हें पसीना आने लगा और वे नीचे गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत बेंगलुरू के जयानगर स्थित सागर अपोलो अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि चिरंजीवी का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ सोमवार को तुमकुर जिले में होगा।

निधन के खबरे से जुटी प्रशंसकों की भारी भीड़

साउथ फिल्मों के हीरो चिरंजीवी के निधन की खबर सुनते ही फैंस को गहरा धक्का लग गया और बड़ी तादाद में फैंस अस्पताल के बाहर जुटने लगे। फैंस अस्पताल के बाहर कई घंटे तक खड़े रहे और वहीं अपने हीरो के निधन का शोक मनाने लगे। उल्लेखनीय है कि साउथ फिल्मों के एक्टर अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय होते हैं, उनके फैंस उन्हें खूब मान सम्मान और प्यार देते हैं।

चिरंजीवी ने कुल 22 फिल्मों में काम किया

फिल्मी बैकग्राउंड से नाता रखने वाले चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरूआत साल 2009 में की थी। उनकी पहली फिल्म वायुपुत्र थी। अपने पूरे फिल्मी करियर में उन्होंने 22 फिल्मों में एक्टिंग की है। उनकी आखिरी फिल्म शिवार्जुन थी, जो लॉकडाउन से ठीक कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। मालूम हो कि चिरंजीवी के दादा शक्ति प्रसाद भी फिल्मों में काम करते थे।

साल 2018 में मेघना राज से हुई थी शादी

17 अक्टूबर 1980 को जन्म लेने वाले चिरंजीवी ने मात्र 2 साल पहले 2018 में मेघना राज से शादी की थी। बता दें कि मेघना राज भी कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री हैं।

येदियुरप्पा और अनिल कुंबले समेत कई हस्तियों ने जताया शोक


कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने  कन्नड़ फिल्म एक्टर चिरंजीवी के निधन पर शोक जताया है।

Back to top button