अध्यात्म

ग्रहण के बाद चंद्रमा ने कर लिया राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि में थे, लेकिन ग्रहण काल के बाद रात सवा तीन बजे चंद्रमा ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया

5 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 16 मिनट से लगना शुरु हुआ था। इसके बाद 2 बजकर 34 मिनट तक चंद्र ग्रहण था। इस ग्रहण की सबसे खास ये थी कि इसमें चांद कहीं से भी कटा नहीं दिखा। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के वक्त सब कुछ त्याग कर भगवान की पूजा में लग जाना चाहिए। इसके बाद अगले दिन नहा धोकर भगवान का स्मरण कर किसी दरिद्र व्यक्ति को दान करना चाहिए। अब चंद्र ग्रहण स्माप्त हो चुका है और देर रात चंद्रमा का राशि परिवर्तन भी हो गया है। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि में थे, लेकिन ग्रहण काल के बाद रात सवा तीन बजे चंद्रमा ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया। इस ग्रहण से जिन चार राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा वो हैं मेष, वृषभ, सिंह और मीन।

मेष

 

धन से जुड़ी समस्या दूर होगी। घरेलू जीवन में भी आराम मिलेगी। विवाहित लोगों के लिए समय अच्छा बीतेगा। हालांकि किसी पर आंखे बंद करके विश्वास ना करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

वृषभ

किसी पुराने निवेश से बड़ा फायदा मिल सकता है। इस अवधि में अगर निवेश करते हैं तो कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। मुश्किल के वक्त आपका परिवार आपको मदद और सलाह देगा।

मिथुन

इन राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण सही नहीं है। आपको धन सुरक्षित रखना होगा। आपके साथ किसी तरह की दुर्घटना हो सकती है इसलिए संभल कर रहना जरुरी है। जीवनसाथी की वजह से अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

जीवनसाथी की तबीयत खराब हो सकती है जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपकी सेहत में भी गिरावट आ सकती है। ऑफिस में आज बहुत ज्यादा काम होने की वजह से आपको आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

सिंह

चंद्र ग्रहण का सिंह राशि को विशेष लाभ मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए हैं तो वो पैसे भी आपको मिल जाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ शांति भरे पल का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

खर्चों को संभालने की कोशिश करे और सिर्फ जरुरत की ही चीजें खरीदें। रोमांस के लिए ये समय सही है। ऑफिस में किसी सीनियर के साथ आपकी बहस हो सकती है ऐसा करने से बचें। आपके लिए ये ठीक नहीं है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला

 

आपकी व्यक्तिगत समस्याएं आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है।फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकें। परेशानियों का मुकाबलना करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी।

वृश्चिक

जल्दबाजी में अगर निवेश किया तो बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है जिससे आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक रहेंगे। जीवनसाथी से खुशी मिलेगी।

धनु

चंद्र ग्रहण के बाद आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। चंद्रमा के धनु राशि में रहने तक किसी को रुपया उधार देने से बचें। निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों के साथ एक बार विचार-विमर्श जरुर करें। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

मकर

प्रॉपर्टी या जमीन खरीदना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा कोई भी काम करने से बचें जिससे आपको परेशानी झेलनी पड़े। दोस्तों और परिवार के सदस्यों का विश्वास जीतने से आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ

ज्यादा चिंता या तनाव से आपकी सेहत खराब हो सकती है।मानसिक रुप से खुद को स्पष्ट बनाए रखने के लिए शंका और झुंझलाहट से निजात पाएं। जो लोग पढ़ने-लिखने वाले हैं उनके लिए ये बहुत ही शुभ समय है।

मीन

इस राशि के जातकों की स्वास्थ्य से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होंगी। परिवार का स्नेह मिलेगा। घर में खुशियां आएंगी। कर्जदारों का दिया पैसा फिर से मिलेगा।

Back to top button