बॉलीवुड

लॉकडाउन के तनाव के बीच इन सितारों ने दी ‘गुडन्यूज’, अनोखे अंदाज से फैंस को किया सरप्राइज

जहां एक तरफ सबके दिन तनाव में कट रहे हैं वहीं इन स्टार्स की गुड न्यूज ने फैंस का मूड लाइट किया है

देश में लॉकडाउन का फेज खत्म होने के बाद अनलॉक 1 चल रहा है। बहुत से लोग चाह रहे हैं कि ये लॉकडाउन जल्दी खत्म हो जाए। बहुत से स्टार इस दुनिया को भी छोड़ गए। कोरोना वायरस फैलने के बाद से लगातार लोगों को सिर्फ बुरी खबरें ही सुनने को मिल रही हैं। हालांकि इसी बीच बॉलीवुड और टीवी जगत में बहुत से ऐसे स्टार हैं जिन्होंने इस लॉकडाउन के बीच फैंस को बहुत सी खुशखबरी दी है। इस लॉकडाउन के बीच कई स्टार्स पैरेट्स बन गए तो कुछ सेलेब्स ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।

सुमीत व्यास-एकता कौल

 

View this post on Instagram

 

Just like that!

A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11) on


टीवी के मशहूर सितारे सुमीत व्यास और एकता कौल भी पैरेंट्स बन चुके हैं। सुमीत और एकता ने 5 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। इसके बाद से उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही था। आज 4 जून को सुमीत और व्यास को एक प्यारा से बेटा हुआ है। बता दें कि एकता कौल ने वर्चुअल तरीके से गोदभराई सेलिब्रेशन किया था। एकता कौल की बेबी बंप की तस्वीरें भी फैंस को काफी पसंद आई थीँ।

डिंपी गांगुली-रोहित रॉय

 

View this post on Instagram

 

Born on the eve of Easter..my little Bunny Blue is here! ? Aryaan Roy 11.04.2020.

A post shared by Dimpy (@dimpy_g) on


बता दें कि राहुल महाजन की एक्स वाइफ ने 12 अप्रैल को ही अपने बच्चे की जन्म की खुशखबरी दी थी। डिंपी ने अपने बेटे के पैरों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया था कि वो एक बार फिर मां बन गई है। बता दें कि ये डिंपी और उनके पति रोहित रॉय का दूसरा बच्चा है। उनकी पहले से एक बेटी भी है।

स्मृति खन्ना-गौतम गुप्ता

 

View this post on Instagram

 

Twinning with my baby doll ? Thank you Reyo for this cute dress you sent for your sister ??

A post shared by Smriti Khanna (@smriti_khanna) on


मेरी आशिकी तुम से ही फेम एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने 15 अप्रैल बच्चे को जन्म दिया। लॉकडाउन के बीच स्मृति और गौतम के घर इस नए मेहमान के आने से फैंस ने भी उन्हें ढेरों बधाईंया दी थी।बता दें कि स्मृति ने पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद अपना वजन घटाकर सबको चौंका दिया था।

रुसलाम मुमताज-निराली


लॉकडाउन के बीच 26 मार्च को एक्टर रुसलान ने अपने घर पर नन्हे मेहमान का स्वागत किया। उनकी पत्नी निराली ने बेटे को जन्म दिया था। रुसलान का कहना था कि इस खुशखबरी के मिलते पर उन्होंने सोचा था कि वो फैंस को थोड़ा रुककर इसके बारे में बताएंगे। हालांकि बाद में उन्हें लगा कि उनके फैंस को ये खबर बहुत अच्छी लगेगी।

दीया चोपड़ा-रिची मेहता

 

View this post on Instagram

 

And my cup runneth over ! Happy Diwali insta fam from me and mine! ?❤️

A post shared by Deeya Chopra Mehta (@deeya09) on


मन की आवाज प्रतिज्ञा में काम करने वाली दीया चोपड़ा और रिची मेहता भी इस लॉकडाउन में पैरेंट्स बन गए। दिया ने डिलीवरी के बाद 14 अप्रैल को अपने बेटे के पैरों की एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद फैंस ने उन्हें इसकी ढेरों बधाईंया दी थी।

हार्दिक पांड्या-नताशा स्टानोविक


हार्दिक और नताशा ने नए साल के मौके पर सगाई की जानकारी फैंस को दी थी। इसके बाद 31 मई को हार्दिक और पांड्या ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें नताशा बेबी बंप के साथ नजर आईं। हार्दिक ने जानकारी दी की नताशा बहुत जल्द एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं।बता दें कि  हार्दिक और नताशा की सगाई और बेबी की खबरों ने लोगों को काफी चौंका दिया। हालांकि फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाई भी दी है।

Back to top button