बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस वाणी को किए थे 23 KISS, देखकर दीपिका पादुकोण ने दिया था ये रिएक्शन

कोरोना की वजह से फैली दहशत सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर के 200 से अधिक देश कोरोना से पस्त हैं । कोरोना वैश्विक महामारी बन चुका है और इसके जद में आकर हजारों लोग रोज मौत के शिकार हो रहे हैं। वहीं थोड़ी सी सुखद खबर ये है कि हर रोज लगातार हजारों लाखों लोग इस बीमारी से ठीक होकर अपने अपने घर भी लौट रहे हैं। बता दें कि भारत सरकार ने लॉकडाउन हटा दिया है, जिसके बाद सरकार ने अनलॉक 1 घोषित कर दिया है। मगर, अभी भी कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में रह रहे लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं सेलिब्रिटीज की बात करें, तो वे भी इस समय घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार से जुड़ी पुराने किस्से कहानियां, फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह और वाणी कपूर की एक कहानी इन दिनों ट्रेंड पर चल रही है। अब इस पर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पदुकोण का रिएक्शन आया है। आइये जानते हैं, आखिर क्या है पूरा मामला.

बेफिक्री में रणवीर और वाणी कपूर के बीच 23 किसिंग सीन्स…

दरअसल, ये कहानी फिल्म बेफिक्री से जुड़ा है। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर के 23 किसिंग सीन थे। आपको बता दें कि उस समय तक रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण एक दूसरे को डेट करने लगे थे। इसके बावजूद रणवीर सिंह ने वाणी कपूर के साथ 23 किसिंग सीन किए। इस पर जब दीपिका से सवाल पूछा गया, तो उनके रिएक्शन से सभी हक्के बक्के रह गए। चलिए आपको बताते हैं, दीपिका ने क्या रिएक्शन दिया था।

मुझे रणवीर के किसिंग सीन्स से कोई दिक्कत नहीं – दीपिका

गौरतलब हो कि दीपिका ने रणवीर और वाणी कपूर के किसिंग सीन्स को लेकर एकदम ओपन माइंडेड जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, एक्टर को फिल्म में स्क्रिप्ट के अनुसार काम करना पड़ता है। दीपिका ने बताया कि फिल्म के स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार ही किसी एक्टर को ये सब करना पड़ता है। उन्होंने कहा, फिल्मों में रणवीर सिंह के किसिंग सीन्स से उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है, क्योंकि उन्होंने भी कई फिल्मों में किसिंग सीन्स दिए हैं।

आपको बता दें कि फिल्म बेफिक्री में भले ही रणवीर और वाणी के 23 किसिंग सीन्स हैं, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। न ही क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास नहीं कर पाई थी। फिल्म बेफिक्री को फ्लॉप फिल्मों के कैटेगरी में ही गिना जाता है।

एक दूसरे को देते हैं पूरा प्रोफेशनल स्पेस

दीपिका और रणवीर एक दूसरे के प्यार में पागल हैं, इस बात से हर कोई परिचित है। लेकिन, दोनों एक दूसरे के प्रोफेशन में बाधा नहीं डालते हैं। यानी एक दूसरे को पूरा पूरा प्रोफेशनल स्पेस देते हैं। बता दें कि, दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी।

फिल्म 83 लॉकडाउन में लटकी

कोरोना के संकट काल में दोनों इस समय एक दूसरे के साथ घर पर ही समय बिता रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणवीर और दीपिका की आने वाली फिल्म 83 है। यह फिल्म भारत के 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर आधारित है, मगर लॉकडाउन की वजह से ये फिल्म रूकी हुई है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का रोल निभाया है, तो वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी।

Back to top button