बॉलीवुड

जब असल जिंदगी में दुल्हन बनीं टीवी की ये अभिनेत्रियां, शादी के जोड़े में कुछ ऐसी आईं थीं नजर

पर्दे पर इन्हें दुल्हन के रुप में तो आप कई बार देख चुके हैं, लेकिन जब असल जिंदगी में ये एक्ट्रेसेज दुल्हनें बनीं तो देखने वालों के होश उड़ गए

टीवी की हसिनाएं अपने एक्टिंग के दम पर तो फैंस का दिल जीत ही लेती हैं साथ अपने लुक्स से लोगो को दिवाना बनाए रहती हैं। इन एक्ट्रेसेज ने अपने किरदार के चलते कई बार दुल्हन का किरदार निभाया है। ऐसे में इन एक्ट्रेसेज को हमने कई बार रोल के चलते दुल्हन का अवतार में देखा है। पर्दे पर इन्हें दुल्हन के रुप में तो आप कई बार देख चुके हैं, लेकिन जब असल जिंदगी में ये एक्ट्रेसेज दुल्हनें बनीं तो देखने वालों के होश उड़ गए। आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जिन्होंने असल जिंदगी में दुल्हन बनकर फैंस का दिल जीत लिया।

आमना शरीफ

बॉलीवुड में आलू-चाट फिल्म में काम करने वाली आमना टीवी पर भी दमदार रोल में नजर आती हैं। आमना ने अपनी शादी में हैवी वर्क वाला ब्राइट रेड ऑरेंज मिक्स लंहगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन और सिल्वर वर्क वाले की ज्वैलरी पहनी थी। आमना अपनी शादी में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। उन्होंने बड़े बडे गोल्डन कलीरें भी पहनें थे जो उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहे थे।

दीपिका कक्कड़

 

टीवी पर ससुराल सिम का में सिमर का किरदार निभाने वाली दीपिका छोटे पर्दे पर कई बार दुल्हन के रुप में नजर आ चुकी हैं। हालांकि अपनी शादी के दिन उनकी सूरत देखने लायक थी। दीपिका ने पिंक और सिल्वर कढ़ाई वाला शरारा पहना हुआ था। दीपिका ने पूरा नवाबी लुक लिया हुआ था जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। दीपिका ने अपने को-स्टार इब्राहिम से ही शादी की है।

सनाया ईरानी

 

छोटे पर्दे की मासूम और चुलबुली अदाकार सनाया ईरानी की खूबसूरती के बहुत फैंस हैं। सनाया टीवी पर खुशी कुमारी गुप्ता के रोल में काफी फेमस हुई थी। इस शो में भी उन्हें दुल्हन बनने का मौका मिला था। वहीं असल जिंदगी में जब सनाया ने मोहित सहगल से शादी की तो बहुत ही सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। सनाया ने लाइट येलो रंग का लंहगा पहना था और साथ में लाल चुनरी ओढ़ी थी। सनाया और मोहित ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जिसमें उनके कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे।

अनीता हसनंनदानी

छोटे पर्दे की बड़ी स्टार अनीता अपनी एक्टिंग और लुक दोनों के लिए बहुत पसंद की जाती हैं। अनीता ने एक से बढ़कर एक हिट शो किए हैं जिसमें उन्हें कई बार दुल्हन बनने का मौका मिला। हालांकि असल जिदगी में जब अनीता ने शादी की तो दुल्हन के लिबास में वो बिल्कुल हटकर नजर आईं। अनीता ने दक्षिण भारतीय रिवाज से शादी की थी इसके लिए उन्होंने कांजीवरम की साड़ी पहनी थी जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका फैंस की बड़ी फेवरेट हैं। पर्दे पर दिव्यांका ने भी कई बार दुल्हन के अवतार में नजर आई थीं, लेकिन जब रियल लाइफ में दिव्यांका की शादी हुई तो उनकी खूबसूरती में हर कोई खो गया। दिव्यांका ने अपने को-स्टार विवेक दहिया से शादी की। दोनों की शादी की रस्में बहुत ही खूबसूरत थीं। दिव्यांका को दुल्हन बना देख फैंस खुशी से झूम उठे थे।

काम्या पंजाबी

वैंप के रुप में लोगों के दिलों में आग लगाने वाली काम्या भी अपनी शादी वाले दिन बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। काम्या ने सिल्क ऑरेंज रंग का लंहगा पहना था और उनकी ज्वैलरी भी आरेंज कलर में थीं। इस रंग में काम्या का चेहरा बहुत खिल रहा था।

सरगुन मेहता

टीवी के लव बर्डस सरगुन मेहता और रवि दूबे की शादी भी बहुत खूबसूरत थी। शादी के लिए सरगुन ने बेहद ही ट्रेडिशनल लुक चुना था। उन्होंने डार्क मरुन रंग का वेलवेट लंहगा पहना था। इस लुक में सरगुन बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी।

Back to top button