अध्यात्म

काले धागे का कर दें ये उपाय, एकदम से हो जाएंगे आप मालामाल, बरसने लग जाएगा धन

काला धागा बेहद ही चमत्कारी होता है और इस धागे की मदद से कई तरह की तकलीफों को दूर किया जा सकता है। काले रंग के धागे से जुड़े कुछ टोटके इस लेख में बताए गए हैं और काले धागे के इन टोटकों की सहायता से जीवन की परेशानियों से निजात पाई जा सकती है।

काले धागे के चमत्कारी टोटके

बुरी नजर से बचाए काला धागा

काले धागे की मदद से बुरी नजर से बचा जा सकता है और बुरी नजर को दूर भी किया जा सकता है। जो लोग काले रंग के धागे को पहनते हैं उन लोगों को बुरी नजर नहीं लगती है। वहीं बुरी नजर लगने पर अगर इस धागे को धारण कर लिया जाए, तो भी बुरी नजर दूर हो जाती है। इसलिए जिन लोगों को अक्सर बुरी नजर लग जाती है वो लोग काले धागे को धारण किया करें। आप इस धागे को गले, हाथ या पैर में पहन सकते हैं। इस धागे को धारण करने से बुरी नजर पुरी तरह से नष्ट हो जाती है।

 

शास्त्रों के अनुसार काले रंग का धागा बुरी नजर अपने भीतर समा लेता है और बुरी नजर के प्रभाव को नष्ट कर देता है। साथ में ही ये एक सुरक्षा कवच के तौर पर काम करता है।

शनि दोष से बचे

शनि देव को काला रंग बेहद ही प्रिय है और इस रंग के धागे को धारण करने से शनि दोष को दूर किया जा सकता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष है वो लोग अपने हाथों में काले रंग के धागे को बांध लें। ऐसा करने से शनि दोष दूर हो जाएगा।

बन जाएंगे धनवान

लाल किताब के अनुसार काले रंग के धागे को अगर पर्स में रखा जाता है, तो पर्स पैसों से भरा रहता है। इसलिए आप अपने पर्स में सदा एक काले रंग का धागा रखा करें। इसे रखने से आपका पर्स कभी भी खाली नहीं होगा और हमेशा पैसों से भरा रहेगा।

घर से दूर रहे नकारात्मक ऊर्जा

मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाए और अपने साथ एक काले रंग का धागा भी ले जाएं। हनुमान की पूजा करें और उसके बाद धागे में नौ छोटी-छोटी गांठें बांध दें। गांठे बांधने के बाद हनुमान जी के पांव का सिंदूर धागे पर लगा दें। इसके बाद घर के मुख्य दरवाजे पर इस धागे को बांध दें। ये उपाय करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी।

जादू टोने से बचाएं

काला धागा धारण करने वाले लोगों की रक्षा जादू टोने से भी होती है। अगर आप पर कोई जादू टोना कर रहा है तो आप काले रंग के धागे को बांध लें। इस धागे को हाथ या गले में बांधने से जादू टोने का असर आप पर नहीं होगा।

बुरे सपनों से बचे

मंगलवार के दिन मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें। पूजा करते समय हनुमान जी के चरणों में काले रंग के धागे को रख दें। इस धागे को घर ले आएं और अपने बिस्तर के नीचे रख दें। ऐसा करने से आपको बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे।

Back to top button