रिलेशनशिप्स

ऐसे लड़कों से 10 फीट की दूरी बनाकर चलती है लड़कियां, भूलकर भी नहीं बनाती उन्हें पार्टनर

बॉयफ्रेंड हो या पति जब पार्टनर सिलेक्ट करने कि बात आती है तो लड़कियों के बहुत नखरें होते हैं. वे यूं ही कर किसी को अपना पार्टनर नहीं बना लेती है. खासकर जिन लड़कों में कुछ विशेष कमियां या गंदी आदतें होती है उन्हें तो लड़कियां अपने आसपास भी नहीं फटकने देती है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि लड़कों की वे कौन सी आदतें हैं जिन्हें लड़कियां ज़रा भी पसंद नहीं करती है.

हर बात पर शक करने वाले

लड़कियों को ऐसे लड़के ज़रा भी पसंद नहीं आते जो हर बात पर शक करते हैं. उन्हें लगता है कि लड़को की यह आदत उनकी आजादी छीन सकती है. लड़के उनके ऊपर कई तरह की बंदिशें लगा सकते हैं.

अपनी तारीफ़ करने वाले

कुछ लड़कों की आदत होती हैं कि वे अपनी तारीफ़ खुद ही करते हैं. इनका मुंह एक बार खुलता है तो बंद होने का नाम ही नहीं लेता है. ऐसे लड़के हमेशा खुद पर ही फोकस करते हैं. जबकि लड़कियां चाहती है कि लड़के उनकी तारीफ़ करें और उन पर फोकस रहें.

अंतरमुखी स्वभाव वाले

जब बात शादी की आती है तो लड़कियां अंतरमुखी स्वभाव वाले लड़कों को सिलेक्ट करने से बचती है. उनका तर्क है कि शादी के बाद वे बोर हो जाएंगी. लड़कियों को बातचीत करना और मस्ती करना पसंद होता है. इसके अलावा इस स्वाभाव वाले लड़कों को समझना भी मुश्किल हो जाता है.

जिम्मेदारियों से भागने वाले

यदि कोई लड़का आत्म निर्भर नहीं है, कोई जॉब भी नहीं करता है तो लड़कियां उनसे दूर ही रहना पसंद करती है. मतलब शादी के लिए तो वे ऐसे लड़कों को भूलकर भी सिलेक्ट नहीं करती है. उन्हें लगता है कि शादी के बाद फिर हर चीज के लिए ससुराल वालो की तरफ हाथ फैलाना होगा. इसके अलावा लड़कियों को जिम्मेदारियों से भागने वाले और लापरवाह लड़के भी पसंद नहीं होते हैं.

कमियां निकलने वाला

हर छोटी छोटी बात में कमी निकालने वाले और दूसरी लड़कियों से उनकी तुलना करने वाले लड़कों से लड़कियां दूर ही रहना पसंद करती है.

लफड़ेबाज लडकें

लड़कियों को प्ले बॉय इमेज वाले लड़के पसंद नहीं होते हैं. जिन लड़कों का एक से अधिक लड़कियों से चक्कर चलता है उन्हें वे अपने पति के रूप में नहीं चुनती है.

माता पिता का गुलाम

लड़कियों को ऐसा जीवनसाथी नहीं चाहिए होता है जो हर बात में माता पिता का ही कहना मानते है. लड़कियां चाहती है कि लड़का शादी के बाद उनकी सुने.

इन 3 कारणों से लड़कों से नहीं पटती हैं लड़कीयां, जानिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियाँ

हमेशा व्यस्त रहने वाले

लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद नहीं आते जो अक्सर काम काज में ही व्यस्त रहते हैं. इस तरह के लड़के शादी के बाद बीवी को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं.

झूठे लड़कें

लड़कियों को वफादार और सच्चे पुरुष पसंद आते हैं. झूठ बोलने वालो से वे नफरत करती है.

साफ़ सफाई ना रखने वाला

लड़कियों को साफ़ सफाई का बड़ा शौक होता है. वे स्वच्छता का ज्यादा ध्यान रखती है. इसलिए यदि लड़का साफ़ सुथरा ना हो, रोज नहाता ना हो, अच्छे कपड़े ना पहनता हो तो वे उनसे शादी करना पसंद नहीं करती है.

Back to top button