बॉलीवुड

कमाई और स्टारडम के मामले में पतियों से आगे हैं टीवी की ये 5 हसिनाएं, करोड़ो रुपए की हैं मालकिन

टीवी की ये बहुएं ना सिर्फ खूबसूरती और टैलेंट के मामले में सबसे आगे हैं बल्कि अपने दम पर करोड़ो रुपए कमाती हैं

पहले के समय से लेकर अब तक महिलाओं की स्थिति में बहुत बदलाव आया है। जहां पहले औरतों को काम करने की आजादी भी नहीं थीं वहां अब वो सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। ये महिलाएं हर फिल्ड में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं बल्कि कई जगह तो पुरुषों से आगे भी हैं। ग्लैमर जगत की बात करें तो यहां एक्ट्रेसेज अपनी प्रतिभा के दम पर पुरुषों से आगे निकल रही हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी जगत की कुछ अभिनेत्रियां तो ऐसी हैं जो कमाई और स्टारडम के मामले में अपने पति से ज्यादा अमीर हैं। आपको बताते हैं टीवी की इन महिला सितारों के बारे में जिन्होंने सफलता के मामले में अपने पति को भी पीछे छोड दिया है।

दिव्यांका त्रिपाठी

छोटे पर्दे पर ईशिता का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुई दिव्यांका हर मामले में अपने पति विवेक से आगे हैं। दिव्यांका कई सारे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। विवेक भी एक फेमस एक्टर हैं, लेकिन उन्हें वो स्टारडम हासिल नहीं हुआ है जो दिव्यांका को मिला है। दिव्यांका एक्ट्रेस होने के साथ साथ प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। उन्होंने अपने पति के साथ मिल कर एक प्रोडक्शन हाउस खोला है जिसका नाम वन रीजन फिल्म्स है। कमाई की बात करें तो दिव्यांका के एक दिन की कमाई करीब 90 हजार से एक लाख रुपए तक की है जो कि विवेक कि इनकम से कहीं ज्यादा है।

दीपिका कक्कड़

 

ससुराल सिमर का में सिमर का रोल निभाकर दीपिका ने घर घर में अपनी पहचान बनाई है। इतना ही नहीं दीपिका ने बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं। इन दोनो शो ने दीपिका के करियर में चार चांद लगा दिए। ससुराल सिमर का में प्रेम का किरदार निभाने वाले शोएब भी काफी फेमस हैं, लेकिन दीपिका उनसे इन मामलों में आगे हैं। दीपिका सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका की इनकम की बात करें तो वो एक एपिसोड के 80 हजार से एक लाख रुपए तक चार्ज करती हैं जो शोएब को मिलने वाली रकम से अधिक है।

भारती

कॉमेडी की दुनिया में महिलाओं का नाम रौशन करने वाली भारती हर किसी को पसंद आती हैं। अब तक कॉमेडियन की लिस्ट में सिर्फ पुरुषों का ही रुतबा था, लेकिन भारती ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से साबित कर दिया कि औरत रुला भी सकती है और हंसा भी सकती है। भारती के पति हर्ष लिंबाचिया भी एक लेखक हैं, लेकिन उन्हें पहचान भारती के पति के रुप में ज्यादा मिली है। भारती स्टारडम के मामले मे अपने पति से बहुत आगे हैं। भारती छोटे पर्दे की सबसे अमीर सेलिब्रिटी मानी जाती हैं और उनकी एक साल की कमाई 13.95 करोड़ की कमाई है।

सौम्या टंडन

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और एंकर सौम्या टंडन अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बनाए रहती हैं। अभी सौम्या भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल में मॉडर्न वाइफ अनीता का किरदार निभा रही हैं। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। सौम्या ने कॉमेडी शो होस्ट भी किए हैं। सौम्या के पति सौरभ देवेंद्र सिंह बैंकर हैं। इसके बाद भी सौम्या अपने पति से ज्यादा फेमस और रिच हैं। अनिता एक एपिसोड का 50 से 60 हजार पाती हैं।

रुबिका दिलैक

छोटी बहू बनकर लोगों के घर में जगह बनाने वाली रुबिका स्टारडम के मामले में अपने पति अभिनव से आगे हैं। अभिनव भी टीवी का जाना माना नाम हैं, लेकिन रुबिका ज्यादा फेमस हैं। रुपए के मामले में भी रुबिका अभिनव से आगे हैं। रुबिका ने टीवी पर कई हिट शो दिए हैं जिनसे वो अच्छी कमाई करती हैं।

Back to top button