अध्यात्म

22 मई को शनि जयंती के दिन इन चार राशियों के जातकों का खुल जाएगा भाग्य, बस करें दें ये उपाय

इस साल 22 मई को ज्येष्ठ माह की अमावस्या और शनि जयंती आ रही है। दरअसल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इस साल शनि जयंती पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। पंडितों के अनुसार इस दिन शनि की स्वराशि मकर में एक साथ तीन ग्रह विराजमान होने वाले हैं। साथ में ही मकर राशि में शनि के साथ-साथ गुरु और चंद्रमा की युति भी होगी। शनि जयंती पर ये योग कई सालों बाद बन रहा है और इस योग से मेष, तुला, मकर और मीन राशि को काफी लाभ मिलने वाला है। इन चार राशि के लोगों पर इस दुर्लभ संयोग का लाभ कैसा रहने वाले हैं इसकी जानकारी इस प्रकार है।

इन चार राशि के जातकों का खुल जाएगा भाग्य, बस करें दें ये उपाय

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि जयंती पर बन रहे योग बेहद ही लाभकारी होने वाले हैं। इस राशि के लोगों को इन योगों से धन लाभ होगा और जो भी कार्य ये शुरू करेंगे उसमें सफलता ही मिलेगी। इस राशि के जातकों पर अगर कोई कर्जा चढ़ा होगा, तो वो भी उतर जाएगा और हर प्रकार की आर्थिक तंगी भी दूर हो जाएगी।

करें ये उपाय

मेष राशि के जातक शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा बन जाएगी और आय के नए स्रोत भी उत्पन्न होंगे और गुप्त रूप से धन की प्राप्ति भी होगी।

तुला राशि

शनि जयंति पर शनि ग्रह तुला राशि के चौथे भाव में होने वाले हैं और इस भाव में होने से तुला राशि के लोगों का सम्मान और बढ़ेगा। मेहनत करने पर कार्य में सफलता मिल जाएगी। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को भी आर्थिक लाभ होगा। खर्चों में कमी आएगी और  कर्ज से मुक्ति भी मिल जाएगी।

करें ये उपाय

तुला राशि के लोग शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करें और शमी के वृक्ष को जल अर्पित करें। शमी के पेड़ की पूजा करने से  भाग्योदय होगा है और आर्थिक लाभ होने लग जाएगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के भाग्य पर भी शनि जयंती का अच्छा असर पड़ने वाला है और इस राशि के लोगों का भाग्य भी चमकने वाला है। पंड़ितों के अनुसार इस राशि में शनि ग्रह के साथ गुरु ग्रह भी रहने वाला है, जो कि शुभ फल देगा। मकर राशि में  चार ग्रहों की युति भी बन रही है। जिससे कि इस राशि के जातकों की कई सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और धन की समस्या भी हल हो जाएंगी।

करें ये उपाय

शनि जयंती के दिन शनि देव को तेल अर्पित करें। अपनी वाणी पर खासा ध्यान दें। किसी से भी लड़ाई करने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शनि जयंती शुभ रहने वाली है और शनि जयंती के दिन बन रहे योगों से मीन राशि के जातकों को काफी लाभ होने वाला है। इन योगों से मीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और हर कार्य का उत्तम फल ही मिलेगा। इस राशि के लोग बस मन के साथ मेहनत करते रहें।

करें ये उपाय

मीन राशि के जातक शनि जयंती के दिन सरसों के तेल में काले तिल डालकर इसका दान करें और शनि देव की पूजा करें। ये उपाय करने से अधिक लाभ मिलेगा।

Back to top button