राशिफल

सूर्य के वृष राशि में गोचर से बना रहा है बुधादित्य योग, इन राशियों के लोगों का जाग जाएगा भाग्य

14 मई को सूर्य ग्रह ने मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश कर लिया है और सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों पर पड़ने वाला है, जो कि 15 जून 2020 तक रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से बुधादित्य योग बन रहा है और ये योग कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। सूर्य के इस परिवर्तन का असर 12 राशियों पर कैसे होने वाला है वो इस प्रकार है।

मेष राशि

सूर्य का ये राशि परिवर्तन मेष के दूसरे भाव में हुआ है। इस राशि के लोगों को सूर्य के इस गोचर से आर्थिक लाभ हो सकता है और कार्य में प्रगति मिल सकती है। वहीं विद्यार्थियों पर भी इस परिवर्तन का अच्छा असर पड़ने वाला है है। हालांकि शादीशुदा लोगों के जीवन में थोड़ी सी परेशानी आ सकती है।

वृष राशि

सूर्य का ये गोचर वृष राशि में ही हो रहा है। जिसकी वजह से इस राशि पर इस परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलने वाला है। वृष राशि के जातकों को हर क्षेत्र में केवल लाभ ही मिलेगा और आने वाला समय बेहद ही अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

सूर्य का ये गोचर मिथुन राशि के 12वें भाव में हुआ है और इस गोचर का असर इस राशि के लोगों पर मिलाजुला देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फायदा मिला सकता है। इस राशि के लोग शत्रुओं से सावधान रहें वो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के 11वें भाव में सूर्य का गोचर हुआ है और इस राशि को इस गोचर से खूब लाभ मिलेगा। आर्थिक और कॅरियर के क्षेत्र में लाभ होगा और परिवार की और से हर सुख मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के 10वें भाव में सूर्य का गोचर हुआ है और सिंह राशि के लोगों के लिए ये गोचर उत्तम साबित होगा। इस राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है और साथ में ही जमीन से जुड़े फैसले पक्ष में आ सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के 9वें भाव में सूर्य का गोचर हुआ है और इस राशि के लोगों को सूर्य के इस गोचर का केवल लाभ ही मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे होंगे और मानसिक रूप से मजबूत मिलेगी। हालांकि भाई-बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के अष्ठम् भाव में ये गोचर हुआ है। जिससे की इस राशि के लोगों को धन से जुड़ा नुकसान हो सकता है। साथ में ही कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए तुला राशि के लोग सावधान रहें।

वृश्चिक राशि

सूर्य इस राशि के सातवें भाव में होगा और इस राशि के जातकों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जीवनासाथी के साथ मनमुटाव हो सकता  और जो कि भविष्य में गंभीर परेशानियां पैदा कर सकता है।

धनु राशि

इस राशि के लोगों के छठे भाव में सूर्य का गोचर हुआ है। इस राशि के लोगों को खर्चों का सामना करना पड़ सकता है और परिवार के लोगों से लड़ाई हो सकती है। इसलिए सावधानी के साथ ही रहें।

मकर राशि

मकर राशि के 5 वें भाव में सूर्य का गोचर हुआ है और इस राशि के लोगों को विवादों से गुजरना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। हालांकि धन करियार की नजर से ये गोचर शुभ फल देगा।

कुंभ राशि

सूर्य का ये गोचर चतुर्थ भाव में रहेगा और इस राशि के लोगों को पारिवारिक परेशानी हो सकती है। सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे।

मीन राशि

इस राशि के तृतीय भाव में सूर्य रहने वाला है और मीन राशि के जातकों पर इसका अच्छा असर दिखने को मिलेगा। हालांकि किसी भी फैसले को सोच समझ कर ही लें।

Back to top button