समाचार

मुंबई शहर में बुरी तरह से फैला कोरोना वायरस, 22 हजार से अधिक लोग हैं कोरोना से संक्रमित

उद्धव की गठबंधन सरकार कोरोना रोकने में पूरी तरह नाकाम, सत्ता के लालच में महराष्ट्र का किया बेड़ागर्क

भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है और इस वायरस के सबसे अधिक केस महाराष्ट्र राज्य से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 37 हजार से अधिक हो गई। जिसमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र के मुंबई शहर के हैं। मंगलवार को भारत में सबसे अधिक लोग कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए थे और 5 हजार से अधिक केस सामने आए थे। जिसमें से 2127 मामले महाराष्ट्र के हैं।

मुंबई में 22 हजार से अधिक लोग हैं ग्रस्त

कोरोना वायरस से महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे शहर सबसे बुरी तरह से प्रभावित है। इन दोनों शहरों से कोरोना वायरस के सबसे अधिक केस आए हैं। मुंबई में कोरोना वायरस से ग्रस्त लोगों के आंकड़े ने रफ्तार पकड़ी है और इस शहर में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ कर 22,563 हो गई। जबकि इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 800 पहुंच गई है।

सामने आए हजार से अधिक मामले

मंगलवार को देश में कोरोना वायरस के 5 हजार से अधिक केस सामने हैं। जिसमें से कोरोना के 2127 नए मामले महाराष्ट्र राज्य से ही हैं और इन मामलों में से 1,411 मामले मुंबई से हैं। महाराष्ट्र सरकार के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 37136 पहुंच गया है। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,411 नए मामले सामने आए हैं। जिससे कोविड-19 मरीजों की संख्या मुंबई में बढ़ कर 22,563 हो गई।

एशिया की सबसे बड़ी स्लम मुंबई में है जो कि धारावी है और धारावी में कोरोना वायरस बुरी तरह से फैल गया है। धारवी से मंगलवार को कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। जिससे की धारावी में संक्रमितों लोगों का आंकड़ा 1353 पहुंच गया है।

3000 से ज्यादा लोगों की हो गई है मौत

अभी तक कोरोना वायरस से देश में 3100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और रोज इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

दिल्ली के हालात भी हैं बेकाबू

दिल्ली में भी कोरोना वायरस के हालात बेकाबू हो रहे हैं और रोज देश की राजधानी से कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमति लोगों की संख्या 10 हजार पहुंच गई है। जबकि इस वारयरस से दिल्ली में अभी तक 168 मौतें हो चुकी हैं।

42 हजार से अधिक लोगों हो चुके हैं सही

कोरोना वायरस से ग्रस्त लोगों की संख्या भारत में 1 लाख 7 हजार से अधिक है। जिसमें से 42, 298 लोग इस वायरस से सही हो चुके हैं। यानी अभी भारत में कोरोना के एक्टिव केस 60 हजार के करीब हैं। राहत की बात ये है कि भारत में ठीक होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और कोरोना से ग्रस्त लोग जल्दी सही हो रहे हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया है और लॉकडाउन के कारण इस वायरस को फैलने से रोकने में काफी हद तक कामयाबी पाई जा चुकी है। अगर लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन सही से करें तो जल्द ही इस वायरस से निजात पाई जा सकती है और इस भारत में खत्म किया जा सकता है।

Back to top button