बॉलीवुड

जब पर्दे पर दुल्हन के अवतार में नजर आईं टीवी की ये बहुएं, थम गईं हर किसी की सांसे, देखें तस्वीरें

टीवी पर ये एक्ट्रेसेज जब भी दुल्हन बनकर सामने आईं तो फैंस ने इन्हें खूब पसंद किया

बॉलीवुड की हसिनाएं हर किसी के दिल की धड़कनें बढ़ा देती हैं तो टीवी जगत में भी ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जो किसी को भी अपना दिवाना बना सकती हैं। टीवी की ये एक्ट्रेसेज घर घर में अपने सीरियल के नाम से ज्यादा जानी जाती हैं। इन अभिनेत्रियों की सिर्फ एक्टिंग ही कमाल नहीं होती बल्कि इनकी खूबसूरती पर भी हर कोई फिदा हो जाता है। ये एक्ट्रेसेज बोल्डनेस में भी किसी से कम नहीं है। हालांकि पर्दे के बाहर ये एक्ट्रेसेज कितनी भी बोल्ड हो जाएं जब टीवी पर ये दुल्हनें बनकर आती हैं तो हर किसी की सांसे थम जाती हैं। आपको बताते हैं उन टीवी एक्ट्रेसेज के बारे में जिन्होंने पर्दे पर जब दुल्हन का रुप अपनाया तो सबके होश उड़ा दिए।

दृष्टि धामी

छोटे पर्दे पर क्यूट रोल निभाकर हर किसी को दीवाना बना देने वाली दृष्टि ने अपने करियर में सीरियस रोल भी निभाएं। इन सीरियलों में दृष्टि को कई बार दुल्हन बनने का मौका मिला था। इसके अलावा उन्होंने जब असल जिंदगी में शादी की तो भी वो एक बेहद खूबसूरत दुल्हन बनीं। पर्दे पर तो उनके कई ब्राइडल लुक फेमस हुए,लेकिन सबसे खूबसूरत वो अपने शादी वाले दिन लगीं। उन्होंने लाल रंग का जोड़ा पहना था साथ ही गोल्डन ज्वैलरी में वो बहुत खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।

शिवांगी जोशी

असल जिंदगी में तो शिवांगी की उम्र बहुत कम है, लेकिन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में वो एक बच्चे की मां का रोल निभा रही हैं। इस शो में भी शिवांगी ने कई बार ब्राइडल लुक अपनाया जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। लाल रंग के जोड़े के साथ कुंदन के सेट उन पर खूब खिल रहे थे। उन्होंने कई बार अलग अलग लुक अपनाए हैं, लेकिन लाल जोड़े में उनकी ये तस्वीर हर किसी को उनका फैन बना गई।

एरिका फर्नांनडिस

कसौटी जिंदगी के में प्रेरणा का रोल निभाने वाली एरिका ने इससे पहले कई सीरियल में काम किया है। इस शो में एरिका को कई बार दुल्हन बनने का मौका मिला। लाल जोड़े और ग्रेयिश व्हाइट चुनरी का कॉम्बिनेशन उन पर बहुत अच्छा लग रहा था। फैंस ने जब एरिका को दुल्हन के लिबास में देखा तो बस देखते रह गएं। उनके माथे पर हैवी माथपट्टी और चोकर नेकपीस ने उनके ब्राइडल लुक को और भी खूबसूरत बना रही थी।

मौनी रॉय

टीवी की हॉट एक्ट्रेस में से एक मौनी ने अपनी खूबसूरती का जादू हर किसी पर चलाया है। लड़कियां उन्हें देखकर उनकी तरह बनना चाहती हैं तो लड़कों के दिलों की धड़कन उनकी एक नजर से ही बढ़ जाती है। मौनी ने कई टीवी शो और फोटोशूट भी किए हैं। वो टेड्रिशनल दुल्हन के साथ साथ मॉडर्न ब्राइड के रुप में भी नजर आ चुकी है।

हिना खान

पर्दे पर अक्षरा बहू के अलावा कमौलिका के रोल में नजर आने वाली हिना खान भी कई बार ब्राइडल लुक में नजर आ चुकी हैं। हिना खान जब भी छोटे पर्दे पर दुल्हन के रोल में आती हैं लोगों की सांसे थम जाती हैं। इस लुक में माथपट्टी केसाथ हिना ने बड़ी सी नथ भी पहनी थी जो बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

Back to top button