बॉलीवुड

आखिरकार फूटा प्रियंका चोपड़ा का गुस्सा, बताया उम्र में 10 साल छोटे निक जोनस से क्यों की शादी

दुनिया भर के 200 से अधिक देशों के लोग इस समय कोरोना से प्रभावित हैं। पूरे विश्व में रोज हजारों लोगों की जानें जा रही हैं। भारत भी इस महामारी के प्रकोप से अछूता नहीं है। यहां भी कोरोना की वजह से लॉकडाउन घोषित किया गया है। तालाबंदी के कारण आमलोगों की तरह सेलेब्स भी अपने अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया सेलेब्स की कहानियों, थ्रोबैक, फोटोज और वीडियोज से भरा पड़ा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जानी वाली प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देशी गर्ल ने अपने पति निक जोनस से शादी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

इंटरव्यू में प्रियंका बता रही हैं कि निक से मेरी शादी तय होने के बाद कई लोग मुझे ताने दे रहे थे और कई तरह की बातें बना रहे थे। पीसी कहती हैं कि इन तानों के बीच मैंने निक से 2018 में शादी की। वे इस इंटरव्यू में अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी करने का कारण भी बता रही हैं। गौरतलब हो कि मीडिया ने हमेशा से प्रियंका और निक जोनास के बीच उम्र के फासले को लेकर बात की है। इतना ही नहीं, न सिर्फ मीडिया में इस बात की चर्चा होती है, बल्कि सोशल मीडिया में दोनों को लेकर मीम्स भी अक्सर वायरल होते रहते हैं।

कुछ दिनों पहले प्रियंका ने एक फैशन मैग्जीन को इंटरव्यू दिया और निक से शादी को लेकर सभी बातों को क्लियर किया। पीसी ने कहा कि लोगों ने हम दोनों के बारे में कई तरह की खराब बातें की, मैनें जब ऐसी बातें सुनी तो मैं चकित रह गई। प्रियंका ने कहा कि जब कोई बड़ी उम्र का लड़का अपने से काफी छोटी उम्र की लड़की से शादी करता है, तब कोई कुछ नहीं कहता है। प्रियंका ने सवाल पूछते हुए कहा, ‘जेंडर के साथ भेदभाव क्यों?

निक ‘क्लोज’ गाने में काफी हॉट लग रहे थे- प्रियंका

पीसी ने इंटरव्यू में कहा कि निक जोनास के ‘क्लोज’ गाने को सुनकर मैंने उन्हें डेट करने का फैसला लिया था। प्रियंका ने कहा कि इस गाने में निक काफी हॉट लग रहे थे, इसलिए मैंने उन्हें जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया।

दो या तीन हफ्ते से ज्यादा एक दूसरे के बिना नहीं रहते

प्रियंका ने साफ किया कि निक और मुझे हम दोनों को उम्र के फासले से कोई परेशानी नहीं है। ऐसे में दूसरे क्या कहते हैं, इससे हमें फर्क नहीं पड़ता। प्रियंका ने बताया कि निक और मेरे बीच एक नियम है, वो ये है कि हम दोनों दो या तीन हफ्ते से अधिक एक दूसरे के बिना नहीं रहते हैं।

प्रियंका करने वाली हैं फैमिली प्लानिंग

इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि वो आने वाले दिनों में फैमिली प्लानिंग करने वाली हैं। देसी गर्ल ने कहा कि परिवार काफी महत्वपूर्ण है और मैं अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहूँगी, लेकिन इसके लिए मुझे सही समय का इंतजार है। परिवार आगे बढ़ाने के बारे में उन्होंने कहा, ये एक ऐसी चीज़ है कि जब भगवान का आशीर्वाद होगा, तब होगा।

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। प्रियंका इस पूरे साल काफी व्यस्त हैं, क्योंकि उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। एक दिलचस्प प्रोजेक्ट ये है कि उनके पास एक सुपरहीरो फिल्म भी है, जिसका टाइटल ‘वी कैन बी हीरोज’ है।

Back to top button