बॉलीवुड

दीपिका के गाने पर आमने-सामने आ गए रनबीर कपूर और रणवीर सिंह और करने लगे डांस कम्पटीशन:वीडियो देखें

रनबीर और रणवीर जब भी आमने सामने आते हैं फैंस की निगाहें इन पर टिक जाती हैं

कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के चलते सभी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में सेलिब्रिटीज घर के अंदर बंद हैं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े ये सिलेब्रिटी हर तरह से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के दो टॉप एक्टर रनबीर कपूर और रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों दीपिका के गाने दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड रनबीर और दीपिका पर फिल्माया गया था।

जब एक साथ नाचे रनबीर-रणवीर

रनबीर और रणवीर के इस जुगलबंदी वाले डांस वीडियो को फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस गाने पर दोनों ने जबरदस्त डांस किया था जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों स्टार ने अमिताभ बच्चन के ऑइकोनिक सॉन्ग जुम्मा चुम्मा दे दे पर भी जबरदस्त डांस किया था। इस डांस को देखकर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जब भी रनबीर औऱ रणवीर एक साथ कहीं नजर आ जाते हैं तो फैंस का ध्यान उन पर बहुत जाता है।

 

View this post on Instagram

 

Remembering the time when #RanbirKapoor and #RanveerSingh brought the house down with their moves.

A post shared by Filmfare (@filmfare) on

 

View this post on Instagram

 

Ranveer Singh and Ranbir Kapoor dancing at the #10YearsOfJitesh party. #ranveersingh #ranbirkapoor

A post shared by Deepveer FC (@deep.veer.fc) on


गौरतलब है कि बॉलीवुड में अफेयर और एक्स के चलते बहुत से लोगों में खटाल आ जाती है, लेकिन यहां सीन बिल्कुल अलग है। दरअसल दीपिका जो आज रणवीर की पत्नी हैं कभी रनबीर कपूर की गर्लफ्रेंड थीं। रनबीर और दीपिका के अफेयर के किस्से काफी मशहूर थे और अक्सर टॉक ऑफ द टाउन बने रहते थे। ऐसा कहा जाता है कि रनबीर के धोखा देने के कारण दीपिका उनसे अलग हो गईं थी और डिप्रेशन में चली गईं थीं।

अक्सर साथ नजर आते हैं तीनों सुपरस्टार

इसके बाद दीपिका ने खुद को संभाला और कई हिट फिल्में दी। कॉन्ट्रोवर्सियल ब्रेकअप के बाद दीपिका और रनबीर ने साथ में फिल्म ये जवानी है दीवानी की थी जो पर्दे पर हिट साबित हुई थी। वहीं असल जिंदगी में वो रणवीर के काफी करीब आने लगीं थी। रणवीर और दीपिका ने मिलकर 3 बैक टू बैक हिट फिल्में दी थी।

ऑनस्क्रीन के साथ साथ ऑफस्क्रीन भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई और दोनों ने शादी कर ली। सबसे हैरानी की बात ये लगती है कि दीपिका से ऐसे रिश्ते होने के बाद भी रनबीर और रणवीर में कभी नाराजगी नहीं दिखी और दोनों एक दूसरे से प्यार से मिलते हैं। यहां तक की रनबीर-दीपिका के भी अब अच्छे दोस्त बन चुके हैं और कई मौकों पर तीनों साथ नजर आते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर की फिल्म गली ब्वॉय ने पर्दे पर बड़ी सफलता हासिल की है और इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड मिले। रणवीर बहुत जल्द कपिल देव की बायोपिक 83 में नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका भी रणवीर की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि शादी के बाद ये इन दोनों की पहली फिल्म साथ में होगी। वहीं रनबीर कपूर ने भी संजू के बाद कोई फिल्म नहीं की है। रनबीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।

Back to top button