स्वास्थ्य

पेट में गर्मी होने पर कर लें इस आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन, जानें चूर्ण बनाने की विधि और अन्य उपाय

पेट की गर्मी को दूर करने का उपाय : कई लोगों को पेट में गर्मी हो जाती है और गर्मी होने से मन खराब होने लग जाता है। गर्मी के कारण पेट में दर्द की शिकायत भी हो जाती है और कुछ भी खाने का मन भी नहीं करता है। पेट में गर्मी होने के कई सारे कारण होते हैं। जिनमें से मुख्य कारण मसाले दार भोजन का सेवन करना होता है। वहीं कई बार पेट में अधकि एसिड बन जाने से भी गर्मी की शिकायत हो जाती है।

पेट में गर्मी होने पर इसे नजरअंदाज ना करें और नीचे बताए गए उपायों को आजमाकर देखें। इन उपायों को आजमाने से पेट की गर्मी तुरंत सही हो जाएगी।

पेट की गर्मी को दूर करने के लिए बेल की शर्बत पीएं

बेल की शर्बत पीने से पेट की गर्मी सही हो जाती है और पेट को राहत मिल जाती है। पेट में गर्मी होने पर आप बस बेल का शर्बत निकाल लें और इस शर्बत को दिन में दो बार पीएं। पेट की गर्मी तुरंत सही हो जाएगी।

पेट की गर्मी को दूर करने के लिए नारियल पानी पीएं

जिन लोगों को पेट में गर्मी की शिकायत अधिक रहती है वो लोग रोज नारियल पानी पीया करें। नारियल पानी पीने से पेट में एसिड नहीं बनता है। जो कि गर्मी पैदा करने का मुख्य कारण होता है। साथ में ही पेट अंदर से ठंडा रहता है।

पेट की गर्मी को दूर करने के लिए अधिक पानी पीएं

अधिक पानी पीने से भी पेट की गर्मी को दूर किया जा सकता है। पेट में गर्मी होने पर आप रोज कम से कम दो लीटर पानी पीएं। आप चाहें तो इस पानी के अंदर हल्का सा नींबू भी मिला सकते हैं।

पेट की गर्मी को दूर करने के लिए करें चूर्ण का सेवन

चूर्ण बनाने के लिए आपको ब्रह्मबुटी, खसखस सफेद, सौंफ़, तुलसी बीज, मिश्री,त्रिफला, संखपुष्पी, आवला चूर्ण, बादाम गिरी, मुलेठी का चूर्ण और छोटी इलायची की जरूरत पड़ेगी। आप इन सभी चीजों को 100 ग्राम की मात्रा में ले लें और इन्हें अच्छे से मिक्स कर दें। फिर इस मिश्रण के अदंर जीरा 50 ग्राम, पुदीना सत 5 ग्राम और निम्बू सैट 5 ग्राम मिला दें। इन चीजों को मिलाने से एक चूर्ण बनकर तैयार हो जाएगा और आप इस चूर्ण का सेवन दिन में तीन बार करें। ये चूर्ण खाने से पेट की गर्मी सही हो जाती है और पेट को आराम मिल जाएगा। साथ में गैस की समस्या भी इस चूर्ण को खाकर दूर की जा सकती है।

पेट की गर्मी को दूर करने के लिए गुड़ खाएं

कई बार कमजोर पाचन के कारण भी लोगों को पेट में गर्मी हो जाती है। हालांकि अगर गुड़ खाया जाए तो पाचन सही बना रहता है और पेट की गर्मी से भी आराम मिल जाता है। इसलिए पेट में गर्मी होने पर रोजाना भोजन के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ का चूसा करें।

पेट की गर्मी को दूर करने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

  • पेट में गर्मी होने पर अपने खानपान का खासा ध्यान रखें और नीचे बताई गई गलतियों को ना करें।
  • पेट में गर्मी होने पर केवल हल्का ही खाना खाएं और बाहर के खाने से परहेज करें।
  • खाना एकदम सादा ही बनाएं और खाना बनाते समय उसमें मसालों का प्रयोग ना करें।
  • अधिक खट्टी चीजों का सेवन करने से बचें।
  • उन चीजों का सेवन ना करें जिनकी तासीर गर्म होती है। क्योंकि गर्म तासीर वाली चीजें खाने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है।
  • पेट में गर्मी होने पर चाय और कॉफी का सेवन करने से भी बचें।

Back to top button