बॉलीवुड

मानुषी छिल्लर ने ये जवाब देकर बनीं थीं मिस वर्ल्ड 2017, खत्म किया था भारत का 17 साल का इंतजार

हरियाणा में जन्मीं मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था

साल 2017 भारत के लिए एक बहुत ही खास साल साबित हुआ था। 17 साल के इंतजार के बाद भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ था और इसकी वजह थी हरियाणा की एक लड़की। हरियाणा में जन्मीं मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था। आज मानुषी अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं।

इस जवाब ने दिलाया खिताब

मानुषी सिर्फ खूबसरत नहीं हैं बल्कि उनके पास गजब का दिमाग और एक प्यारा दिल भी है। इस बात को मानुषी ने मिस वर्ल्ड के फाइनल राउंड में साबित कर दिया था। मानुषी से एक ऐसा सवाल पूछा गया था जो दिखने में तो बहुत ही आसान था, लेकिन इसका जवाब देना काफी कठिन था। हालांकि मानुषी ने इसका बेहतरीन जवाब दिया और उनसे सिर पर सजा मिस वर्ल्ड 2017 का ताज। आपको बताते हैं क्या था वो सवाल और क्या था मानुषी का जवाब।


मिस वर्ल्ड के फाइनल राउंड में सभी प्रतियोगी से ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो उनके प्रेजेंस ऑफ माइंड का परिचय देते हैं। ऐसे में क्राउन के लिए मानुषी से पूछा गया था कि ऐसा कौन सा प्रोफेशन है जिसके लिए सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों। इस सवाल पर मानुषी ने कहा था कि चूंकि मैं अपनी मां के बहुत करीब हूं तो मैं ये कहना चाहूंगी की मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सवाल सैलरी का है तो इसका मतलब रुपयो से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है। एक मां इतना ज्यादा त्याग और समर्पण करती हैं कि उन्हें ही सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए।

17 साल का लंबा इंतजार हुआ था खत्म

मानुषी के जवाब को सुनकर पूरा हाल तालियों से गूंज उठा था।मानुषी ने ना सिर्फ एक बेहतरीन जवाब दिया था बल्कि जिस आत्मविश्वास के साथ वो जज और लोगों के सामने खड़ी थीं ये बात भी जजेस को काफी प्रभावित कर गई थी। उनके इस जवाब और आत्मविश्वास के कारण ही उन्हें मिस वर्ल्ड 2017 का ताज पहनाया गया था।

मानुषी का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था। कुछ समय बाद मानुषी का परिवार हरियाणा से दिल्ली शिफ्ट हो गया। मानुषी दिल्ली के सेंट शॉमस स्कूल में पढ़ाई करने लगीं। इसके बाद मानुषी मेडिकल की पढ़ाई कर रहीं थी जब उन्होंने मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में आने का ख्याल किया। इसके बाद मानुषी ने ये खिताब जीता और मेडिकल कॉलेज से एक साल का ब्रेक ले लिया।

फिल्मो मे  डेब्यू के लिए तैयार मानुषी

मिस वर्ल्ड बनने से पहले मानुषी काफी सिंपल दिखती थीं। उन्होंने ये खिताब जीतकर 17 साल का लंबा इंतजार खत्म किया था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी लगातार कई इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में देखी गई हैं। खबर है कि मानुषी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने वाली हैं। हालांकि लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

फिल्म करने को लेकर मानुषी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं ये देखने के लिए उत्साहित हूं कि मेरा जीवन और करियर कैसे आकार लेता है। मेरा जीवन बहुत सौभाग्यशाली रहा है और मैं हर चीज के लिए इस ब्रह्मांड को धन्यवाद देती हूं। लॉकडाउन को लेकर मानुषी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही सबकुछ बेहतर हो जाएगा और लोग सिनेमाघरों की तरफ लौटेंगे। बता दें कि मानुषी यशराज के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं जिसमें उनके हीरो अक्षय कुमार हैं।

Back to top button