समाचार

24 घंटे के अंदर ही बहू और ससुर दोनों ने लगा ली फांसी, पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी

उत्तर प्रदेश राज्य में दो दिन के अंदर ही एक घर के दो सदस्यों की मौत होने से हड़कंप मच गया है। सोमवार को घर की बहू का शव कमरे में लटका हुआ मिला था। वहीं अगले दिन ससुर का शव एक पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस बहू की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई थी और दूसरी तरफ ससुर की भी मौत हो गई। इन दोनों की हत्या से अकबरपुर गांव में दहशत फैल गई और हर कोई इन मौतों की वजह ढूढ़ रहा है। पुलिस के अनुसार वो इस मामले की जांच कर रही है और जो तत्थ अभी सामने आए हैं वो दहेज मांगने से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ये लोग इसी परिवार के सदस्य हैं।

तीन साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि थाना मलावन के गांव अकबरपुर निवासी सुभाष कुमार की शादी प्रियंका से हुई थी। जिसकी आयु 24 साल की थी। प्रियंका ब्राहम्णपुरी थाना बेवर जनपद मैनपुरी की रहने वाली थी।  प्रियंका की शादी को अभी तीन साल ही हुए थे और तीन साल के अंदर ही प्रियंका की मौत हो गई। प्रियंका के परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था और दहेज की खातिर ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। प्रियंका के परिवार वालों की और से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रियंका के पति और उनके घर वालों को थाने भी बुलाया था ।

पति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने प्रियंका के पति सुभाष, ससुर फूल सिंह, सास मीरा देवी, जेठ संजू और दो ननद के विरुद्ध दहेज और हत्या का केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सुभाष को तुरंत हिरासत में ले लिया है।

बेटे को पुलिस हिरासत में लिए जाने से पिता फूल सिंह बेहद ही परेशान हो गया और ऐसा माना जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तार से दुखी आकर ही फूल सिंह ने फांसी लगाई है। हालांकि पुलिस अभी फूल सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

दरअसल बेटे के गिरफ्तार होने के बाद फूल सिंह थाने से घर के लिए निकल गया था। लेकिन अगले दिन पास के गांव मधुपुरा के पेड़ पर फूल सिंह का शव लटका हुआ मिला। शव के लटके होने की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। फूल सिंह की आयु 60 साल की थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार

देवआनंद, सीओ सकीट एटा के अनुसार अभी दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने दहेज और हत्या का केस दर्ज किया है और इस मामले में पूछताछ करने के लिए पति को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच अभी की जा रही है। वहीं इस गांव के लोगों का ये कहना है कि जेल जाने के डर से ससुर मे आत्महत्या की।

Back to top button