बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित कौन और उनकी बहन कौन, इस तस्वीर में तो फर्क करना हुआ मुश्किल, आप बता सकते हैं?

कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार की ओर से देशभर में चल रहे संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। इस लॉकडाउन की वजह से देशभर में अधिकतर लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं, ताकि कोरोना से बचा का सके। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इसी वजह से अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की ओर से लगातार खुद से जुड़ी कोई-न-कोई चीज सोशल मीडिया में लगातार शेयर की जा रही है। उनके फैंस भी इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी इस वक्त अपने परिवार के साथ ही समय बिता रही हैं।

लॉकडाउन के दौरान अपने घर में कैद होकर परिवार के साथ वक्त बिताने के दौरान भी माधुरी दीक्षित को सोशल मीडिया में अक्सर अपने फैंस के लिए खुद से जुड़े वीडियोज और फोटोज शेयर करते हुए देखा जाता है।

इंस्टाग्राम पर डाली ये तस्वीर

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माधुरी दीक्षित की ओर से हाल ही में एक पुरानी तस्वीर शेयर की गई है। यह तस्वीर उनके बचपन की है। इसमें माधुरी दीक्षित अपनी बहन के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं। दोनों ही बहनों ने इस तस्वीर में एक ही जैसी ड्रेस पहनी हुई है। दोनों का डांस पोज भी एकसमान दिखाई दे रहा है।

माधुरी दीक्षित में इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है, उसमें उन्होंने बताया है कि उनकी बहन के साथ की यह उनकी सबसे मनपसंद मेमोरी में से एक है। उन्होंने लिखा है कि स्कूल कंपटीशन में हमेशा हमलोग भाग लिया करते थे। अपनी फेवरेट डांस पार्टनर के साथ बचपन की मेमोरी को मैं यहां आपसे शेयर कर रही हूं। आप भी मुझे बताएं कि आपकी पसंदीदा बचपन की मेमोरी कौन-सी रही है। माधुरी दीक्षित ने जो अपनी बहन के साथ यह तस्वीर पोस्ट की है, इसे देखकर दोनों में फर्क करना बहुत ही मुश्किल है

‘आई फॉर इंडिया’ में लिया था हिस्सा


बॉलीवुड व इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज के साथ माधुरी दीक्षित की ओर से हाल ही में ‘आई फॉर इंडिया’ में भाग लिया गया था। अपने बेटे आरिन के साथ मिलकर माधुरी दीक्षित ने इसमें गाना गाया है। माधुरी दीक्षित इंग्लिश गाना गा रही हैं। वहीं, उनके बेटे आरिन पियानो बजा रहे हैं। कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए आई फॉर इंडिया का आयोजन किया गया था, जिसका हिस्सा माधुरी दीक्षित भी सहर्ष बनी थीं।

माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आखिरी बार उन्हें मल्टीस्टारर फिल्म कलंक में देखा गया था। माधुरी दीक्षित के साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हुए नजर आए थे। अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में माधुरी दीक्षित की ओर से अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है। उनके प्रशंसकों को जरूर माधुरी की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

पढ़ें कभी क्रिकेटर अजय जाडेजा पर दिल हार बैठी थीं माधुरी, लेकिन इस एक गलती ने ख़त्म कर दिया था रिश्ता

Back to top button