बॉलीवुड

रामायण की सीता का छलका दर्द, कहा- रामायण की फीस बताने में शर्म आती है, अब मोदी सरकार….

रामायण ने 33 साल बाद भी टीवी के बाकी सीरियलों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं

लॉकडाउन के चलते देश को लोगों के मनोरंजन के लिए 33 साल बाद फिर से रामायण का प्रसारण टीवी पर शुरु किया गया था। इस सीरियल ने टीवी पर आते ही धमाल मचा दिया और कई बड़े टीवी शो को टीआरपी में पछाड़ दिया। पुराने जमाने के लोगों के साथ नए जमाने के लोग भी इस सीरियल के फैन बन गए हैं। एक बार फिर रामायण के प्रसारित होने के कारण इसके किरदारों के बारे में जानने में लोगों को काफी दिलचस्पी हो गई है। रामायण के कई कलाकार आज के समय में फैंस से सोशल मीडिया से जुड़ गए हैं और आए दिन तस्वीरें और पोस्ट शेयर करते हैं। हाल ही में रामायण में सीता बनी दीपिका चिखलिया ने इस शो को लेकर अपना  दर्द बयां किया है।

रामायण की सीता का छलका दर्द

सीरीयल रामायण में सीता मां बनकर घर घर पहचाने जाने वाली दीपिका चिखलिया दर्शकों के प्रेम से उत्साहित है। हाल ही में एक अखबार में उन्होंने इस शो से जुड़ी कई बातें कहीं। दरअसल कुछ समय पहले ही केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रामायण के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर को एक धन्यवाद पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने लिखा था कि नई पीढ़ी के लिए रामायण वरदान साबित हुआ है। बता दें कि एक बार फिर रामायण के प्रसारण शुरु होने से नई पीढ़ी के बच्चों ने भी इस सीरियल को देखना शुरु कर दिया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दीपिका ने अपनी बात कही।

 

दीपिका ने कहा कि दर्शकों ने तो खूब प्यार दिया, लेकिन उस वक्त सरकार की ओर से काफी बेरुखी दिखाई गई। हमें ना तो इस शो के लिए कभी नेशनल अवॉर्ड मिला और ना ही कोई पद्म सम्मान। दीपिका ने आगे कहा कि जिस वक्त हम रामायण की शूटिंग करते थे उस वक्त की जो फीस हमें मिलती थी वो उस समय भी बताने में शर्म आती थी और आज भी बताने में शर्म ही आती है। दीपिका ने कहा कि रामायण को एक बार फिर दर्शकों का प्यार इसलिए मिला क्योंकि उस दौर में धारावाहिक से जुड़े हर एक व्यक्ति ने बहुत मेहनत की थी।

मोदी सरकार से दीपिका की अपील

दीपिका ने कहा कि हम सभी कलाकारों ने पैसे के लिए कभी ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे दर्शकों को भावनात्मक रुप से चोट पहुंचे। उन्होंने आगे अपनी बात कहते हुए कहा कि हम अवॉर्ड मांग नहीं रहे है, लेकिन इस बात पर ध्यान जरुर ले जाना चाहेंगे कि अब मोदी सरकार ने जिस तरह से रामायण सीरियल को एक बार फिर से दुनिया के सामने लाने का काम किया है। आगे मोदी जी को लगे की रामायण की टीम ने कल्चर और लिट्रेचर में कुछ काम किया है तो हमें पद्म सम्मान देने के बारे में सोचें।

गौरतलब है किं इससे पहले सीरीयल में श्रीराम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल ने भी कहा था कि उनके काम को लेकर सम्मान मिलना चाहिए। बता दें कि लॉकडाउन के चलते 33 साल बाद रामायण का प्रसारण एक बार फिर से टीवी पर किया गया जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस शो ने टीआरपी के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Back to top button