दिलचस्प

गर्लफ्रेंड से शादी के लिए सुनील शेट्टी ने किया था 9 साल इंतजार, इस कारण राजी नहीं थे सास-ससुर

सुनील शेट्टी की असल जिंदगी की प्रेम कहानी भी बिल्कुल फिल्मी हैं जहां उन्होंने अपने धैर्य से सास-ससुर का दिल जीत लिया

लॉकडाउन के बीच सभी सेलिब्रिटीज अपने घर पर आराम फरमा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते कहर के कारण अभी सभी फिल्म और टीवी शो की शूटिंग बंद चल रही है। हालांकि इन दिनों कई स्टार्स की पुरानी तस्वीर और किस्से फैंस के सामने आ रहे हैं जिन्हें वो काफी इंज्वॉय भी कर रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर है सुनील शेट्टी के परिवार की जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना, बेटी आथिया और बेटे अहान के साथ नजर आ रहे हैं। आज सुनील अपने परिवार के साथ खुश हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनकी शादी माना से होना बहुत मुश्किल था। आपको बताते हैं क्यों सुनील को माना से शादी करने में आई थी दिक्कतें।

पेस्ट्री शॉप से शुरु हुई थी लव-स्टोरी

सुनील शेट्टी बॉलीवुड के एक्शन हीरो रहे, लेकिन उनके रोमांटिक अंदाज को लड़कियां खूब पसंद करती थीं। सुनील की असल जिंदगी की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। सुनील एक बार पेस्ट्री शॉप पर गए, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यहीं उनके प्यार की कहानी लिखी जाएगी। उनके नजर माना पर पड़ी और उन्हें देखते ही सुनील उन पर फिदा हो गए। माना को पाना सुनील के लिए आसान काम नहीं था क्योंकि माना गुजरात के मुस्लिम परिवार की बेटी थीं।

सुनील जानते थे के ये सब आसान नहीं होगा इसलिए उन्होंने पहले माना की बहन से दोस्ती की। इसके बाद धीरे धीरे उन्होंने माना की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाना शुरु किया। जब माना और सुनील मिले तो उन्होंने बिना देरी किए माना को प्रपोज कर दिया। माना भी तब तक सुनील के दिल को समझ चुकीं थीं। उन्होंने फौरन इस प्रपोजल पर हां कह दिया। दोनों को प्यार तो हो गया, लेकिन शादी होना आसान नहीं था।

इस वजह से शादी में आई थी अड़चन

शादी करने में सबसे बड़ी दिक्कत धर्म की थी। माना मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं और सुनील हिंदू थे। ऐसे में दोनों के पैरेंटंस ने ही इस शादी से इनकार कर दिया। हालांकि इनकी मोहब्बत इस इनकार से कहां रुकने वाली थी और दोनों का प्यार और गहरा होता चला गया। दोनों अपने परिवार को मनाते रहे और 9 साल बाद जाकर आखिर में इनके घर वाले मानें।

इसके बाद 1991 में माना और सुनील ने शादी कर ली। सुनील और माना को दो बच्चे हुए बेटी आथिया और बेटा आहान। आथिया तो बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें अभी फिल्मों में बहुत सफलता नहीं मिली है। वहीं खबर है कि अहान भी जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते है। गौरतलब है कि सुनील ने शादी के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म बलवान थी।

बॉलीवुड में सुनील ने एकदम अलग तरह की एक्टिंग कर फैंस को अपना दीवाना बनाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी जिसमें एक्शन, रोमांस और कॉमेडी सभी तरह की फिल्में सफल रहीं। फिलहाल सुनील फिल्मों से दूर बिजनेस कर रहे हैं और करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। हालांकि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का साथ छोड़ा नहीं है। खबर है कि सुनील जल्द ही अक्षय और परेश रावल के साथ हेरा फेरी की अगली सीरिज में नजर आएंगे।

Back to top button