समाचार

बॉयस लॉकर रूम केस: ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार, ग्रुप में शेयर करते थे लड़कियों की अश्लील फोटो

इंस्टाग्राम के बॉयज लॉकर रूम (Bois Locker Room) ग्रुप के एडमिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस ग्रुप का एडमिन एक नाबालिग लड़का है। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम सेल (Delhi Police Cyber Crime Cell) की और से की जा रही है और आज दिल्ली पुलिस ने इस लड़के को दिल्ली से सटे नोएडा से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार ये ग्रुप इस लड़के ने ही बनाया था और इस ग्रुप से कई सारे लड़कों को जोड़ने का काम किया था। पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि इस आरोपी लड़के ने कई लड़कों को इस ग्रुप का एडमिन भी बनाया था।

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल बॉयज लॉकर रूम एक इंस्टाग्राम ग्रुप है जिसमें लड़कियों की अश्लील फोटो डाली जाती थी और इस ग्रुप में कुल 21 लड़के थे। इस ग्रुप के बारे में पता चलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और इस सिलसिले में कई लड़कों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार अभी भी ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब उन्हें मिल नहीं पाए हैं और पुलिस इस मामले की जांच तेजी से कर रही है।

इस तरह से पता चला ग्रुप के बारे में

इस ग्रुप में लड़के उनके साथ पढ़ने वाली छात्राओं की फोटों डालते थे। वहीं इस ग्रुप के एक लड़के ने अपनी दोस्त को इस ग्रुप की एक चैट का स्क्रीन शॉट भेजा था। जिसमें उस लड़की की फोटो थी। इस लड़की ने अपनी फोटो इस ग्रुप में पाकर इस मामले को ट्वीटर पर उठाया। जिसके बाद इन लड़कों ने इस ग्रुप से डिलीट कर दिया। लेकिन ये मामला तब तक पुलिस के पास पहुंच चुका था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और पाया कि इस ग्रुप में शामिल अधिकतर लड़के स्कूल जाने वाले छात्र हैं। पुलिस के अनुसार ये लड़के ग्रुप में अपने साथ पढ़ने वाली छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो डाले थे। ये सभी छात्र दिल्ली के नामी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं और 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र हैं।

पांच छात्रों से की पूछताछ

इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को पांचों छात्रों से छह घंटे तक पूछताछ की थी और ये पूछताछ उनके माता पिता के सामने की गई थी। जिसके बाद आज इस ग्रुप के एडमिन को पकड़ लिया गया है, जो कि नोएडा का है। इस ग्रुप में कुल 21 लोग शामिल थे और इन सभी को नोटिस भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार अभी भी ये पता नहीं चल सका है कि इन लड़कों के पास लड़कियों की अश्लील फोटो कहां से आती थी और पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिक

बॉयस लॉकर रूम स्कैंडल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है और कोर्ट से कहा गया है कि इस मामले का संज्ञान जल्द लिया जाए। ये मामला न सिर्फ प्राइवेसी से जुड़ा हुआ है बल्कि महिला की सेफ्टी का भी है। साथ में ही ही जूवनाइल को संवेदनशील बनाने और उन्हें काउंसलिंग करने का भी है।

इतना ही नहीं कई सारे बॉलीवुड स्टार ने भी इस केस को लेकर बयान दिए हैं और इस केस पर गुस्सा जारी किया है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने इस मामले पर कहा है कि ये सब मां बाप की गलती है,उन्हें अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए।

Back to top button