बॉलीवुड

भतीजी ने प्रियंका चोपड़ा का किया मेकअप, सजाया प्रिंसेस की तरह, फैंस ने कहा ‘सो क्यूट’

दुनियाभर में इस वक्त कोरोना संक्रमण फैला हुआ है। इसे देखते हुए दुनिया के अधिकतर देशों में इस वक्तलॉक डाउन लगा हुआ है। आमजनों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक इन दिनों अपने-अपने घरों में ही कैद होकर रह रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों में लॉस एंजिलिस में अपने घर में कैद हैं। वे अपने पति और परिवार के साथ यहां रह रही हैं।

सोशल मीडिया में एक्टिव हैं प्रियंका


लॉकडाउन के दौरान भी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया में बेहद एक्टिव नजर आ रही हैं। वे अपने फैंस के साथ हमेशा कोई-ना-कोई तस्वीर साझा करती हुई नजर आ ही जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मेकओवर की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा की हैं। सबसे खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा का यह मेकओवर किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी भतीजी ने किया है।

क्या है तस्वीरों में?


हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की ओर से अपनी कुछ बहुत ही प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा की गई हैं। प्रियंका चोपड़ा की ओर से इन तस्वीरों को पोस्ट किए जाने के साथ ही ये तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। इन तस्वीरों में देखने को मिल रहा है कि प्रियंका चोपड़ा का एक मेकअप छोटी-सी एक बच्ची कर रही है। प्रियंका चोपड़ा भी बड़े ही प्यार से बच्ची से अपना मेकअप कराती हुई नजर आ रही हैं। लॉकडाउन के बीच सामने आईं प्रियंका की इन तस्वीरों ने उनके प्रशंसकों का दिल ही जीत लिया है।

प्रियंका की भतीजी है ये बच्ची


अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से प्रियंका चोपड़ा की ओर से इन तस्वीरों को साझा किया गया है। इन तस्वीरों में जो बच्ची प्रियंका का मेकअप कर रही है, वह उनकी भतीजी है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भतीजी उनका प्रिंसेस मेकअप कर रही है। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि मई का पहला सोमवार। साल की थीम है- प्यारी-प्यारी प्रिंसेस।

चेहरे पर दिख रहा मैसी मेकअप


तीन तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा की ओर से यहां साझा की गई हैं। पहली तस्वीर में उनकी भतीजी उनका मेकअप करती हुई नजर आ रही है और बड़े ही प्यार से प्रियंका उससे अपना मेकअप भी करवा रही हैं। दूसरी तस्वीर में कैमरा पर अपना मेकअप प्रियंका दिखा रही हैं। चेहरे पर उनके मैसी सा मेकअप नजर आ रहा है। पता चल रहा है कि किसी बच्चे ने ही इसे किया है। इस तस्वीर में छोटी सी बच्ची प्रियंका को प्रिंसेस क्राउन पहना रही है।

प्रतिक्रिया दे रहे फैन्स

सोशल मीडिया में प्रियंका की इन तस्वीरों को बहुत ही पसंद किया जा रहा है। वास्तव में भी ये तस्वीरें बड़ी प्यारी हैं। इन्हें देखकर प्रियंका के फैंस खुद को सो क्यूट कहने से रोक नहीं पा रहे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की ओर से हाल ही में एक वीडियो भी साझा किया गया था, जिसमें अपनी भतीजी को हाथों से उठाते हुए प्रियंका वर्कआउट करती हुई दिख रही थीं। इसे भी बहुत पसंद किया गया था।

पढ़ें अपने देश के लिए प्रियंका ने अमेरिका से की मदद, भावुक होकर मोदी जी ने इस तरह से किया शुक्रिया

Back to top button