विशेष

जाने क्या हुआ जब एक महिला ने कर दी मनोज तिवारी से गाने की फरमाइश… वीडियो वायरल!

आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है। इस समय में अगर कोई चाहे की उसकी बात छिपी रहे और उसके बारे में कोई जान ना पाए, तो ऐसा संभव नहीं है। आये दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि आज के समय में लोग खबर पढ़ने से ज्यादा वीडियो देखने पर भरोसा कर रहे हैं। कभी किसी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है तो कभी किसी की उलूल-जुलूल हरकत का वीडियो। ऐसे में कभी-कभी कोई ऐसा वीडियो भी वायरल हो जाता है जो पूरे देश में खलबली मचा देता है।

भोजपुरी संगीत की दुनिया के हैं शहंशाह:

ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसकी चर्चा पूरे देश में की जा रही है। यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का है। मनोज तिवारी के बारे में शायद ही ऐसा कोई होगा जो नहीं जनता होगा। सांसद बनने से पहले ही मनोज तिवारी काफी प्रसिद्ध थे। दरअसल मनोज तिवारी भोजपुरी संगीत की दुनिया के शहंशाह हैं। साथ ही इन्होने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय भी किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में ये दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र के बीजेपी सांसद चुने गए। हालांकि इसके बाद भी इन्होंने गाना नहीं छोड़ा।

मनोज तिवारी से किया गाने का आग्रह:

अभी हाल ही में मनोज तिवारी मंच पर एक महिला टीचर को खरी-खोटी सुनाते हुए दिखे हैं। हुआ ये कि महिला मंच पर चढ़कर मनोज तिवारी से कुछ गाने का आग्रह कर बैठी। यह सुनते ही मनोज तिवार गुस्से से लाल-पीले हो गए। इसके बाद मनोज तिवारी ने महिला की बोलती बंद कर दी। मनोज तिवारी ने महिला से टीचर से कहा कि आप एक सांसद को गाना गाने के लिए कह रही हैं यही तमीज है क्या आपकी।

लोग दे रहे हैं तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं:

आपको पता नहीं है कि यहां क्या हो रहा है? ये गाने का प्रोग्राम है क्या? यहां कई CCTV कैमरे लगे हुए हैं और आपको गाने की पड़ी है। चलिए आप मंच से नीचे उतरिये। मनोज तिवारी का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल बीजेपी की दिल्ली शाखा के लोग इस मामले पर अपनी कोई भी प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/lYKQEiPPGfA

Back to top button