राशिफल

Rashifal 6 May: आज इन 3 राशियों को है सतर्क रहने की जरूरत, अशुभ योग से कष्ट मिलने की है आशंका

हम आपको बुधवार 6 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 May 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी अनजानी समस्या से अचानक घिर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता रहेगी। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा। श्री गणेशाय नम: मंत्र का 21 बार जप करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपके जीवनसाथी के सहयोग से आपको काम में सफलता मिलेगी। कई मामलों के लिए लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। नई चीज भी आप सीख सकते हैं‌।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कोई आध्यात्मिक गुरू आपकी सहायता कर सकता है। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रह सकते हैं। कुछ ऐसी बातें या ऐसी चीजें सामने आ सकती हैं जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको एक अनियोजित खर्च का सामना करना पड़ सकता है जो पर्याप्त होगा। आज आप थोड़े ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं‌।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज मिथुन राशि वालों के जीवन में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे। कारोबार में नए निवेश की योजना बनेगी। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। रिश्तों के मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों को पार्टनर से मदद मिल सकती है। धन के मामले में सावधानी बरतें। बुद्धि का प्रयोग करें। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज नए कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। आपके साथी और आपके बीच गलतफहमी आपको अलग कर सकती है। आपके मन में किसी प्रकार का भय रहेगा और आप बेचैन रहेंगे। आपके नियमित सुख-सुविधाओं में परेशानी आएंगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपकी अपनों से भेंट होगी। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दुविधाग्रस्त रहेंगे, जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित ना होने दें, अन्यथा आपको काफी परेशानी हो सकती है। करियर में नए मुकाम को हासिल करेंगे। निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे‌।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले आज ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आपका खर्च बढ़ सकता है। कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खडी कर सकता है। आज अपनी वाणी को कठोर ना होने दें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। अपनी कमजोरियों का पता लगाएं और उन्हें दूर करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यह आपकी खुशी को ऊंचा करेगा। आज भाग्यवश आपका साहस खूब बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। किसी करीबी से संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर असफलता का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है‌। शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मन्दिर में कोई फूल वाला पौधा लगाएं, सब कुछ अच्छा होगा। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन आपकी राशि में लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार या नौकरी में आपको सम्मान मिलेगा। आप अपने शत्रुओं के कारण लाभ कमाएंगे। आपका पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ सकता है। आपको अपनी गलती से थोड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको किसी खास काम में आज सफलता मिल सकती है। आपकी महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी, अच्छी भावना से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग सलाह देंगे और इसका पालन करना होगा। अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें। शासन-सत्ता के लाभ के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कोई नया काम शुरू करने से पहले संबंधित अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर लें। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपकी लव लाइफ के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है। छात्र ईमानदारी और अधिक ध्यान के साथ अध्ययन करेंगे। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। आज भाइयों से विवाद ना करें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप किसी भी तरह के तनाव और अटकलों से दूर रहें। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। कई दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। जो चल रहा है उसे होने दें, लेकिन आपको रक्षात्मक तरीका उपयोग करना चाहिए। भावावेश में आकर कोई कार्य न करें। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।

आपने Rashifal 6 May 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 May 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 May 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शाम की पूजा के दौरान कर लें यह छोटा सा काम, दुर्भाग्य होगा दूर, मुरादें होंगी पूरी

Back to top button