बॉलीवुड

ऋषि कपूर के निधन के 2 दिन बाद मायके पहुंची बेटी रिद्धिमा, ऐसे हो गयी थी उन की हालत

रिद्धिमा अपने पिता ऋषि के बेहद करीब थीं, लेकिन अंत समय में ऋषि उन्हें अपने सामने नहीं देख पाए बोली आपसे दोबारा मिलूंगी पापा

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हुआ था और अंतिम समय तक उनका पूरा परिवार उनके साथ रहा। हालांकि इस कठिन समय में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पिता के पास नहीं पहुंच पाई थी। रिद्धिमा दिल्ली में थी और वीडियो के जरिए उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार देखा। आलिया भट्ट पूरे समय रिद्धिमा को फोन के जरिए अपने पिता से जोड़े हुए थे। ऋषि के निधन के समय रिद्धिमा दिल्ली में अपने ससुराल में थी। उन्होंने पिता की बिगड़ती सेहत की खबर सुनते ही फौरन इजाजत लेकर दिल्ली से मुंबई तक रोड का सफर किया और अब जाकर वो मुंबई पहुंची है।

प्रशासन से इजाजत मांग कर मुंबई पहुंची रिद्धिमा

रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई सड़के के रास्ते पहुंची। बता दें कि दिल्ली से मुंबई की दूरी 1415 किमी है। इस सफर को सड़क से तय करने में करीब 23 घंटे का समय लगता है। लॉकडाउन के चलते सभी तरह की फ्लाइट, ट्रेन और बसों पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में रिद्धिमा के लिए तुरंत अपने पिता के पास पहुंच जाना मुमकिन नहीं था। ऐसे मे जब उन्हें ऋषि की खराब तबीयत की जानकारी मिली तो उन्होंने प्रशासन से मुंबई आने की इजाजत ली। वो 2 दिनों बाद अपने मायके पहुंच तो गईं, लेकिन अपने पिता को आखिरी बार देख नहीं पाई।

रिद्धिमा के लिए ये सफर पहाड़ जैसा था जो काटा नहीं जा रहा था। उन्होंने पिता के निधन के बाद एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर शेयर कर लिखा था पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। मैं आपको हर रोज मिस करुंगी। आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करुंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। आपसे दोबारा मिलूंगी पापा।

रिद्धिमा के ससुराल को भी था ऋषि कपूर से लगाव

ऋषि कपू के चले जाने का हर किसी को दुख है, लेकिन रिद्धिमा का दुख दूसरों से कहीं ज्यादा है। वो आखिरी बार अपने पिता को जिंदा नहीं देख पाईं। उन्हें अपने पिता से कितनी बातें करनी रही होंगी, लेकिन वो वहां मौजूद नहीं थी। हालांकि आलिया भट्ट ने फोन के जरिए रिद्धिमा को ऋषि कपूर के पूरे कार्यक्रम का वीडियो दिखाया। आलिया ने नीतू कपूर को भी संभाला।

बता दें कि रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी भी अपने ससुर के निधन से बहुत दुखी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऋषि और अपने पूरे परिवार की तस्वीर शेयर की और कैप्शन भी लिखा- आपने जो प्यार दिया वो मैं कभी नहीं भूलूंगा। मैं जब भी आपके साथ होता था तो आप उस थोड़े समय में भी मुझे बहुत कुछ सिखाते थे। आज टूट गया हूं। शब्ज नहीं है, मैं आपसे प्यार करता हूं और हमेशा याद करुंगा, RIP पापा। बता दें कि रिद्धिमा रनबीर की अपेक्षा अपने पिता के अधिक करीब थीं और ऋषि भी अपने बेटी दामाद पर जान छिड़कते थे।

ऋषि कपूर के जाने का गम करीना कपूर को भी काफी है। अपने चाचा के जाने को गम को करीना भी नहीं रोक पाईं। पूरी समय उनकी आंखों से आंसू बहते रहे वहीं सैफ के चेहरे पर भी ऋषि को खोने का गम साफ दिख रहा था। रनबीर ने भी एकदम शांत तरीके से अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। पूरे परिवार के लिए ऋषि का चले जाना किसी सदमे से कम नहीं है।

Back to top button