विशेष

सनकी तानाशाह किम जोंग ने की थी प्रेमिका की हत्या, जानें किम की रहस्यमई दुनिया की कुछ बड़ी बातें

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन काफी चर्चित रहता है। करीब 20 दिनों तक वह गायब रहा था। आखिरकार मीडिया के सामने वह नजर आ ही गया। दुनियाभर के लिए यह तानाशाह रहस्य बना हुआ है। परमाणु बम से भी हमला करने की धमकी अमेरिका को किम जोंग उन दे चुका है। किम जोंग उन की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है, जिसके बारे में जान पाना किसी के लिए भी संभव नहीं है। यहां हम आपको किम जोंग उन की रहस्यमई दुनिया की कई बड़ी बातों के बारे में बता रहे हैं।

पिता की मौत के बाद

वर्ष 2011 में किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल की मौत हो गई थी। उत्तर कोरिया का वह पूर्व तानाशाह था। इसकी मौत के बाद ही किम जोंग उन उत्तर कोरिया का तानाशाह बना। जिस तरीके से पिता और दादा के सार्वजनिक जीवन के बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है उसी तरीके से किम जोंग उन के बारे में भी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है फिर भी बताया जाता है कि स्विट्जरलैंड में 7 से 8 साल तक उसने पढ़ाई की थी।

खुफिया तरीके से हुई पढ़ाई

बताया जाता है कि उत्तर कोरिया के दूतावास में मौजूद एक ड्राइवर के बेटे के रूप में उसने खुफिया तरीके से यहां पढ़ाई की थी। फिर प्योंआंग की किम इल सुंग मिलिट्री यूनिवर्सिटी से इसने उच्च शिक्षा हासिल की। किम जोंग ने जब से सत्ता संभाली है तब से अपनी शख्सियत का वह खूब प्रोपेगेंडा करता आया है। उसे ग्रेट सक्सेसर और आउटस्टैंडिंग लीडर भी कहा गया है। कोरियाई एजेंसियों की ओर से उसे स्वर्ग से अवतरित एक महान आदमी तक बता दिया गया है।

परमाणु परीक्षण को लेकर विवाद

उत्तर कोरिया हमेशा से ही परमाणु परीक्षण और मिसाइल की वजह से विवादों के घेरे में रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के भी वह हमेशा खिलाफ ही नजर आता है। अपने पिता की तरह ही इन मामलों में किम जोंग उन ने भी जिद वाली नीति अपनाई हुई है। किम जोंग उन के खिलाफ सियासी साजिशों की खबरें भी बीच-बीच में सामने आती रहती हैं। यही वजह है कि अपने पिता के साथ काम कर चुके तीन मंत्रियों के साथ सात जनरलों को वह हटा भी चुका है। इनमें से कई की हत्या की भी खबर सामने आई है।

किम जोंग उन के बारे में बताया जाता है कि जब उसने देखा कि उसकी सत्ता पर खतरा मंडरा रहा है तो उसने अपने एक बहुत ही नजदीकी ताकतवर नेता की हत्या करवा दी। साथ ही उस पर अपनी प्रेमिका की भी हत्या करवाने का आरोप लगा है। उसे लेकर जब भी किसी तरह की अफवाह फैलती है, तो अचानक से वह गायब हो जाता है। इससे पहले भी वर्ष 2014 में 40 दिनों तक वह गायब हो गया था। इस बार भी जब उसकी मौत की अफवाह फैली और तख्तापलट जैसी खबरें भी दुनियाभर में फैल गईं तो 20 दिनों के बाद वह वापस आ गया।

पढ़ें जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन, ब्रेन डेड की अटकलें

Back to top button