विशेष

IAS अधिकारी ने जावेद अख्तर से पूछे 3 सवाल, कहा-आपका ज्ञान बिल्ला नंबर 786 से ज्यादा बेहतर नहीं

IAS अधिकारी संजय दीक्षित ने जावेद अख्तर से कुछ ऐसे सवाल किए हैं। जिससे जावेद अख्तर के पसीने छूट गया है।

लेखक जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों और ट्वीट की वजह से विवादों में रहते हैं और समय-समय पर राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों पर विवादित टिप्पणी करते रहते हैं। जिसकी वजह से इन्हें कई बार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। इतना ही नहीं लेखक जावेद अख्तर का इन दिनों तारिक फतेह के साथ ट्विटर वॉर भी चल रहा है। जिसमें इन दोनों ने एक दूसरे को काफी कुछ कहा है। वहीं अब तारिक फतेह के बाद जावेद अख्तर ने IAS अधिकारी संजय दीक्षित के साथ भी एक ऐसा ही ट्विटर वॉर शुरू कर दिया है।

पूछे ये तीन सवाल

IAS अधिकारी संजय दीक्षित ने जावेद अख्तर से कुछ ऐसे सवाल किए हैं। जिससे जावेद अख्तर के पसीने छूट गया है। दरअसल संजय दीक्षित ने जावेद अख्तर को एक ट्वीट पर टैग करते हुए लिखा है कि आप जहांगीर के तारीफ के पुल बांधे इससे पहले क्या आप ये बता सकते हैं कि गुरु अर्जुन देव की हत्या किसने की थी..? इसके बाद संजय दिक्षित ने दूसरा सवाल करते हुए जावेद अख्तर से कहा कि कट्टरपंथी अहमद सरहिंदी का शिष्य कौन था..? वहीं तीसरे सवाल में संजय दीक्षित ने जावेद अख्तर से पूछा की अलाउद्दीन खिलजी की तारीफ के बारे में बताएंगे। ये सवाल पूछने के बाद अपने ट्वीट में संजय दीक्षित ने आगे लिखा कि आपका इतिहास का ज्ञान आपके बिल्ले के नंबर 786 से ज्यादा बेहतर नहीं है।

जावेद अख्तर ने दिया ये जवाब

वहीं IAS अधिकारी संजय दीक्षित के इन तीन सवालों का जवाब जावेद अख्तर ने तुरंत दिया और ट्वीट करके लिखा कि अधिकारी महोदय आपको ये मालूम होना चाहिए कि जहांगीर ही वो राजा था। जिसने शेख सरहिंदी को जेल भेजा था। मुझे लगता है कि आपको कुछ ऐसे इतिहासकारों को पढ़ना चाहिए। जिनकी इतिहास में कुछ विश्वस्नीयता हो।

यूजर्स ले रहे हैं मजा

ट्वीट पर संजय दीक्षित और जावेद अख्तर की इस जंग का मजा कई सारे यूजर्स भी ले रहे हैं और कई तरह की प्रतिक्रिया इनके ट्वीट पर दे रहे हैं। एक यूजर ने जावेद अख्तर को ताना मारते हुए लिखा है कि अगर खिलजी, औरंगजेब और बाबर इतने ही अच्छे लगते हैं, तो आपको अंग्रेज भी अच्छे लगते होंगे। जबकि एक अन्य यूजर ने जावेद अख्तर के ट्वीट पर लिखा है कि इन्हें तो अकबर और जहांगीर भी राम के ही समान लगते हैं।

तारिक फतेह से भी हो रहा है विवाद

गौरतलब है कि इससे पहले जावेद और तारिक फतेह के बीच भी इसी तरह का वॉर हुआ था। दरअसल तारिक फतेह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि आखिर मुस्लामों को क्या हो गया है। तारिक फतेह के इस ट्वीट पर जावेद अख्तर ने आपत्ति जाहिर की थी और तारिक फतेह के इस ट्वीट पर कहा था कि ‘तारिक फतेह लगातार मुल्ला का इस्लाम बनाम अल्लाह का इस्लाम का जिक्र करते रहते हैं। ऐसे में मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वो मानते हैं कि कुरान अल्लाह की किताब है और इसमें लिखे हुए एक-एक शब्द परम सत्य हैं। इधर-उधर न घुमाएं। हां या नां। उनके जवाब का इंतजार है।’

Back to top button