बॉलीवुड

जब रनबीर को पहली बार पता चली थी ऋषि कपूर के कैंसर की बात, मां नीतू के सामने ऐसा हो गया था हाल

ऋषि कपूर का अचानक चले जाना पूरे बॉलीवुड को सदमा दे गया....एक गहरा सदमा....

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर लंबी बीमारी के बाद 30 अप्रैल 2020 की सुबह इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। अभिनेता ऋषि कपूर एक अच्छे एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छे पिता भी थे। उन्होंने अपने बच्चों की हर ख्वाहिश पूरी की और उन्हें अपनी जिंदगी जीने की भरपूर छूट भी दी। वहीं रनबीर और रिद्धिमा भी अपने पिता ऋषि कपूर के दिल के बेहद करीब हैं। जब 2 साल पहले ऋषि कपूर के कैंसर होने की खबर रनबीर को पता चली थी तो वो हैरान रह गए थे। नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब ऋषि कि इस बीमारी के बारे में रनबीर को पता चला था तो उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी थी।

पिता की बीमारी पर ये था रनबीर का रिएक्शन

एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बताया था कि जब रनबीर को पता चला कि उनके पिता को कैंसर हो गया है तो वो टूट गए थे। रनबीर की आंखों में आंसू आ गए थे और वो रोने लगे थे। रनबीर अपने पिता के बहुत करीब हैं और उनकी तबीयत के बारे में सुनकर वो हैरान रह गए थे। नीतू ने कहा कि जब हमें इस बीमारी का पता चला तो हमने सोचा की बच्चों को भी बता देना चाहिए।

आगे नीतू ने कहा था कि मैंने रनबीर को अपने पास बुलाया और उससे कहा तुम्हें कुछ बताना है। इसके बाद मैंने रनबीर को सबकुछ बता दिया। जैसे ही रनबीर को पिता की बीमारी के बारे में पता चला तो उनके आंसू निकलने लगे। कुछ घंटे तक तो रनबीर ये मानने को तैयार ही नहीं थे कि उनके पिता को ऐसा कुछ भी हुआ है। हालांकि रनबीर बहुत मजबूत दिल के हैं इसलिए उन्होंने खुद को संभाला और फिर अपने पिता की देखभाल की।

रनबी कपूर फौरन ऋषि को लेकर दिल्ली गए और वहां से न्यूयॉर्क ले गए। वहां पहुंचकर फौरन ऋषि कपूर का इलाज शुरु कर दिया गया। हालांकि रनबीर फिर काम के सिलसिले में मुंबई वापस भी आ गए। रनबीर अक्सर ही ऋषि से मिलने न्यूयॉर्क जाते थे। उन्होंने एक अच्छे बेटे की तरह अपने पिता का ख्याल रखा और ऋषि ने भी अपने बेटे पर हमेशा भरोसा जताया।

ऋषि के निधन से शोक में बॉलीवुड

ऋषि कपूर का जाना हर किसी को सदमा दे गया। बॉलीवुड जगत और फैंस अभी इरफान के निधन की खबरों पर ही यकीन नहीं कर पा रहे थे तभी ऋषि के चले जाने की खबर सामने आ गई। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्हें बुधवार की रात सांस की तकलीफ हुई तो जल्दी से उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनकी खराब हालत देख उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। 3 बजे के आस पास उन्हें वेंटिलेटर पर रिस्पांड करना बंद कर दिया और सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये दो दिन बॉलीवुड के लिए काफी सदमे से भरे रहे हैं। हिंदी सिनेमा ने अपने दो दिग्गज सितारों को एक साथ खो दिया। इनके चले जाने से माहौल गमगीन है और पूरा बॉलीवुड शोक में हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी की ऋषि कपूर नहीं रहे और इस खबर से वो भी टूट चुके हैं।बॉलीवुड को इन सितारों के जाने से जो कमी हुई है वो शायद ही कभी पूरी हो पाए, लेकिन बॉलीवुड और अपने फैंस के दिल में ऋषि कपूर हमेशा जिंदा रहेंगे।

Back to top button