राजनीति

ट्विटर पर PM मोदी को फॉलो करने के बाद अनफॉलो करने पर व्हाइट हाउस ने दी ये सफाई, कही ये बड़ी बात

व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य भारतीय ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। जिसके साथ ही अब ये एक विवाद बन गया है और इसे भारत में अब राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने व्हाइट हाउस द्वारा मोदी को और अन्य भारतीयों को अनफॉलो किए जाने पर कई सारे सवाल खड़े किए हैं और अब इन्हीं सवाल पर व्हाइट हाउस की और से प्रतिक्रिया आई है।

हाल ही में मोदी को किया था फॉलो

भारत के प्रधानमंत्री को व्हाइट हाउस की और से हाल ही में फॉली किया गया था। लेकिन अब व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी के साथ अन्य भारतीय ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया गया है। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भी नाम शामिल है।

पूरे विवाद पर दिया ये जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत अन्य भारतीय ट्विटर हैंडल को अनफॉलो करने पर व्हाइट हाउस ने अब अपना जवाब दिया है और व्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप भारत के दौरे पर आए थे। इसलिए उन्होंने भारत से जुड़े लोगों को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया था। व्हाइट हाउस के नियमों के अनुसार जब भी अमेरिकी राष्ट्रपति किसी देश की यात्रा पर जाते हैं। तो उस वक्त व्हाइट हाउस की ओर से उस देश के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया जाता है। जब ट्रंप भारत की यात्रा पर आए थे तब व्हाइट हाउस की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य भारतीय ट्विटर हैंडल को फॉलो किया गया था।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, व्हाइट हाउस सिर्फ अमेरिकी सरकार से जुड़े ट्विटर हैंडल को फॉलो करता है। लेकिन जब देश के राष्ट्रपति किसी अन्य देश की यात्रा पर जाते हैं तो उस देश के जाने माने लोगों और प्रमुखों को व्हाइट हाउस की और से फॉलो किया जाता है। ताकि संदेश लगातार रिट्वीट हो सकें और ये करना व्हाइट हाउस का एक रूटीन प्रोसेस है।

गौर है कि फरवरी महीने में ही अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भारत के दौरे पर आए थे। इस दौरान ट्रंप ने गुजरात में मोदी के साथ मिलकर एक रैली को संबोधित किया था। जिसके बाद ट्रंप अपने परिवार के साथ ताज महल गए थे और वहां से दिल्ली आए थे। दिल्ली आकर ट्रंप ने मोदी के साथ अधिकारिक मीटिंग भी की थी। ट्रंप भारत के दो दिन के दौरे पर आए थे और तब व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री कार्यालय, भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास जैसे ट्विटर हैंडल को फॉलो किया था। वहीं अब व्हाइट हाउस ने इन सब को अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्रालय से अपील की थी कि वो इस मामले को अमेरिका के सामने उठाए। वहीं इस बात का मुद्दा बनता देख  व्हाइट हाउस की और से ये बयान आया है।

आपको बात दें कि व्हाइट हाउस का ट्विटर हैंडल सिर्फ 13 लोगों को फॉलो करता है, जो कि अमेरिकी सरकार के शीर्ष लोगों हैं। इसके अलावा व्हाइट हाउस की और से अन्य देश के किसी भी नेता को फॉलो नहीं किया जाता है।

Back to top button
?>