अध्यात्म

रामचरितमानस की ये चौपाइयां आपकी सभी मनोकामनाएं करेंगी पूर्ण, बड़े से बड़े संकट हो जाएंगे दूर

Ramcharitmanas Special Chaupaiya: रामचरितमानस की रचना गोस्वामी तुलसीदास द्वारा की गई है और इसकी चौपाइयों में बहुत शक्तियां छुपी हुई है, ऐसा बताया जाता है कि रामचरितमानस की चौपाइयों में बड़ी से बड़ी मुसीबत को दूर करने की क्षमता है, इसकी हर चौपाइयां सिद्ध मानी जाती है, अगर इन चौपाइयों का जाप किया जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती हैं, आपको बता दें कि रामचरितमानस भारतीय संस्कृति में एक विशेष स्थान रखता है, जब त्रेता युग में पृथ्वी पर पाप अधिक हो गया था और धरती पर अत्याचार बढ़ने लगा था तब इसका नाश करने के लिए जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी ने राजा दशरथ के घर में राम के रूप में अवतार लिया था, भगवान श्री राम जी भगवान विष्णु जी के सातवें अवतार माने जाते हैं।

वर्तमान समय की बात करें तो मनुष्य के जीवन में किसी ना किसी प्रकार का संकट लगा रहता है, व्यक्ति अपनी परेशानियों से निजात पाने के लिए हर संभव कोशिश और तरह-तरह के उपाय अपनाता है, परंतु कई बार ऐसा होता है कि उसकी मुसीबतें पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती है, आज हम आपको रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती हैं, अगर आप इन चौपाइयों का प्रयोग करते हैं तो इससे आपके जीवन के बड़े से बड़े संकट अपने आप दूर होते चले जाएंगे।

रामचरितमानस की चौपाईयां | Ramcharitmanas Special Chaupaiya

1. आत्मरक्षा के लिए करें इस चौपाई का जाप

मामभिरक्षक रघुकुल नायक।
घृत वर चाप रुचिर कर सायक।।

अगर आप आत्मरक्षा करना चाहते हैं तो रामचरितमानस की इस चौपाई का रोजाना जाप कीजिए।

2. रोगों का नाश करने के लिए रामचरितमानस की चौपाई

राम कृपा नाशहिं सव रोगा।
जो यहि भांति बनहिं संयोगा।।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि इस समय देश भर में कोरोना वायरस की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और इस समस्या से निपटने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है, अगर आप रामचरितमानस की इस चौपाई का इस्तेमाल करते हैं तो इससे रोगों की संभावनाओं को दूर किया जा सकता है।

3. जब कोई ना हो मदद के लिए तो रामचरितमानस की इस चौपाई का करे प्रयोग

मोरे हित हरि सम नहि कोऊ।
एहि अवसर सहाय सोई होऊ।।

बहुत बार ऐसा होता है कि व्यक्ति किसी ना किसी परेशानी में फंस जाता है और परेशानी की घड़ी में उसकी सहायता करने वाला कोई भी नहीं होता है, अगर आपको ऐसा कभी महसूस होता है कि आपका कोई सहयोग नहीं दे रहा है, आपको कहीं से भी सहायता नहीं मिल पा रही है तो आप ऐसी स्थिति में इस चौपाई का ध्यान कीजिए, इससे आपको लाभ मिलेगा।

4. विपत्ति से छुटकारा प्राप्ति हेतु

राजीव नयन धरे धनु सायक।
भक्त विपत्ति भंजन सुखदायक।।

अगर आप सभी विपत्ति से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं और सुख की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इस चौपाई का जाप करें।

5. रामचरितमानस की ये चौपाई हर संकट से बचाएगा

दीन दयालु विरद संभारी।
हरहु नाथ मम संकट भारी।।

संकट किसी भी मनुष्य के जीवन में अचानक ही दस्तक दे सकता है, संकट के समय व्यक्ति को कुछ भी समझ नहीं आता है, अगर आपको कभी ऐसा लगे कि आप किसी बड़े संकट में फंस गए हैं या फिर फंसने वाले हैं तो आप ऐसी स्थिति में बिना किसी भय के रामचरितमानस की इस चौपाई का जाप कीजिए, अगर आप रोजाना नियमित रूप से इसका जाप करेंगे तो जल्द ही कठिन समय टल जायेगा।

6. घर-परिवार का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए

हरन कठिन कलि कलुष कलेसू।
महामोह निसि दलन दिनेसू।।

अक्सर देखा गया है कि घर-परिवार में किसी न किसी वजह से अनबन लगी रहती है, रोजाना किसी न किसी प्रकार का वाद-विवाद होता रहता है या फिर पति-पत्नी के बीच दिक्कत रहती है, अगर आप अपने घर परिवार के वातावरण को शांत बनाए रखना चाहते हैं तो इस चौपाई का जाप करें।

7. मनोकामनाओं की पूर्ति करने हेतु

कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।

अगर आप अपनी किसी ख्वाहिश को पूरी करने की अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहे हैं, परंतु लाख कोशिशों के बावजूद भी आपकी मुरादें पूरी नहीं हो पा रही है तो ऐसी स्थिति में आप रामचरितमानस की इस चौपाई का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आपकी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होंगी।

Back to top button