बॉलीवुड

निहारिका कोनिडेला के साथ हो रही है प्रभास की शादी के चर्चे, इस शाही परिवार से रखती हैं ताल्लुक

प्रभास का नाम लंबे समय से अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा जा रहा था, अब निहारिका से उनकी शादी की चर्चा हो रही है

साउथ के सुपरस्टार और हैंडसम एक्टर प्रभास काफी लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बाहुबली सीरीज से सुपरस्टार बनें प्रभास के पास शादियों के हजारों प्रपोजल भी आते रहते हैं। हर लड़की उनकी दीवानी है और उनसे शादी करना चाहती है। इस फिल्म के बाद से ही प्रभास की शादी की खबरें सामने आने लगी थीं। कहा जा रहा था कि प्रभास अपनी को-स्टार अनुष्का शेट्टी से ही शादी करने वाले हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ। हालांकि अब प्रभास का नाम एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला से जोड़ा जा रहा है। आपको बताते हैं कौन हैं निहारिका कोनिडेला जिनसे प्रभास की शादी की इतनी चर्चा हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

Let there be light.. ?

A post shared by Niharika Konidela (@niharikakonidela) on

प्रभास से शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

निहारिका कोई आम लड़की नहीं है बल्कि खुद साउथ की एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। इतना ही नहीं वो एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। निहारिका साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और कल्याण की भतीजी हैं। इतना ही नहीं एक्टर राम चरण और अल्लू अर्जुन भी निहारिका के कजिन हैं। निहारिका का पूरा परिवार ही फिल्मी है। निहारिका ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में 2016 में आई फिल्म ओका मनासू से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो तमिल फिल्म ओरु नल्ला नाल पाथू सोलरेन में भी नजर आ चुकी हैं। निहारिका कई वेब सीरिज में भी नजर आ चुकी हैं।



निहारिका का नाम काफी समय से प्रभास के साथ जोड़ा जा रहा था। खबर थी की दोनों जल्दी शादी कर सकते हैं। हालांकि निहारिका ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे महज अफवाह बताया है। उनका कहना है कि उन्हें खुद भी नहीं पता कि उनकी शादी की खबरें चल रही हैं। निहारिका ने कहा कि पता नहीं ऐसी खबरें कहां से आ जाती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि वो अभी शादी के बारे में सोच भी नहीं रही हैं और अभी सिर्फ अपने करियर पर ही ध्यान देना चाहती हैं।

करियर है शादी से पहले

 

View this post on Instagram

 

Feed worth I believe ??

A post shared by Niharika Konidela (@niharikakonidela) on



बता दें कि निहारिका सिर्फ 5 फिल्म पुरानी हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गौरतलब है कि निहारिका की शादी की खबरों पर खुद चिंरजीवी का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि निहारिका का परिवार चाहता है कि वो अभी शादी के बारे में ना सोचकर अपने करियर पर ही ध्यान दें। हालांकि इन सारी बातों पर प्रभास की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

गौरतलब है कि प्रभास ने कई साउथ फिल्मों में काम किया, लेकिन बाहुबली सीरीज से वो हर किसी की नजर में आ गए। इस फिल्म में उनकी दो लीड एक्ट्रेस थीं एक तम्मना और एक अनुष्का शेट्टी। प्रभास ने अनुष्का के साथ पहले भी काम किया है। ऐसे में दोनों के लिंक अप की खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि दोनों ने ही इस खबर को गलत बताया था। प्रभास और अनुष्का का कहना है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

बता दें की प्रभास हाल ही में  एक बार फिर चर्चा में आए हैं। उन्होंने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए पीएम फंड में तीन करोड़ रुपए दान करने का ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने 50-50लाख रुपए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए हैं। वर्क्र फंट की बात करें तो प्रभास बहुत जल्दी फिल्म प्रभास 20 में पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं।

Back to top button