राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इन 4 राशि वालों के जीवन में हो सकता है उथलपुथल जब की इस राशि की जागेगी किस्मत

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपके कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। भूमि निर्माण कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। खर्चों में अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है। खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है। वरिष्ठजनों की सलाह लेकर कार्य करें। पारिवारिक रूप से यह सप्ताह उन्नति वर्धक रहेगा। अधिकारियों से मदद मिलेगी।

प्यार के विषय में : आप अपने रिश्ते में कुछ बाधाओं को नोटिस करेंगे। साथी के साथ बातचीत से इसका समाधान हो सकता है।

करियर के विषय में : कठिन परिश्रम करने से परिणाम और भी अच्छे हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आपको कार्य करने लिए कांफिडेंश के साथ आगे बढ़ना है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि ज्यादा होगी। जिससे धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी आप अपना सहयोग देंगे। किसी लक्ष्य के पूरा होने से अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।

प्यार के विषय में : आपके रिश्ते में दमन की भावना आपको परेशान करेगी।

करियर के विषय में : व्यवसाय कर रहे हैं उनको व्यवसाय में धन प्राप्ति होगी और सफलता भी मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत चिंता का विषय है, अत्यधिक मेहनत वाला काम न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह दांपत्य जीवन में खुशनुमा वक्त व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। साहस और उत्साह के साथ कार्य करने से सफलता अच्छी प्राप्त हो सकती है। लेकिन सप्ताह के बीच में आपकी गति थोड़ी मंद हो जाएगी। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे।

प्यार के विषय में : ग्रह परिवर्तन के कारण आपके प्रेम सम्बंध मधुर होने वाले हैं।

करियर के विषय में : नई योजनाओं को किसी कारण से स्थगित करना पड़ सकता है। सहयोगियों धोखा दे सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपके गले से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके खर्च आमदनी पर बढ़े-चढ़े रह सकते हैं। आपके दिमाग में बहुत कलात्मक कार्यों का आईडिया आएगा इसे समय रहते पूरा करना है। आप जो भी कार्य दूसरों की भलाई के लिए करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके सभी कार्य अच्छे से आगे बढ़ेंगे। आपको अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में किसी से विवाद होने के कारण आप चिंतित होंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह रिश्ते में विवाद या मतभेद हो सकते हैं।

करियर के विषय में : कर्क राशि वाले इस सप्ताह अपने लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम होंगे।

हेल्थ के विषय में : पीठ और रीढ़ की हड्डी में दर्द या कुछ समस्या हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

थोड़ी सी सावधानी बरतेंगे, तो यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। सामाजिक काम पर धन खर्च होगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय कहा जा सकता है। विचारों में अति शीघ्र परिवर्तन आने की वजह से महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय लेना सरल नहीं होगा। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें।

प्यार के विषय में : आपके प्रिय को आपसे भरोसे एवं वादे की ज़रूरत है।

करियर के विषय में : बैंक एवं फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। भारी चीजें उठाने से बचें

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह अपने घर के सदस्यों को अधिक समय दे पाएगें। कोई भी नए काम की शुरुआत के लिए यह सप्ताह अनुकूल नहीं है। किसी की मदद करनी पड़ सकती है और आप उसकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। सुस्ती से बचना चाहिए नहीं तो आपको अपने काम में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। संतान की प्रगति को देख आपको खुशी महसूस होगी।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर के साथ समय नहीं बिताने से रिश्ते में संघर्ष होगा।

करियर के विषय में : अपने काम के तरीकों में बदलाव लायें। आप अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तनाव लेना बंद करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह दूसरों के भरोसे निर्णय लेने से आपको नुकसान हो सकता है। आत्मिक बलपूर्वक कार्यक्षेत्र में प्रयास करें। मानसिक चिंता अवसाद नकारात्मक विचार कष्ट दे सकते हैं। व्यापार में पूरी ईमानदारी व लगन से काम करने पर भी आप को सफलता मिलने में अधूरापन लगेगा। नौकरी से जुड़ी समस्या से जूझना पड़ सकता है। आपको आर्थिक मामलों का ध्यान रखने की जरुरत है।

प्यार के विषय में : रिश्ते में दुविधा महसूस हो सकती है। अपने किसी निकटतस्थ मित्र से सलाह लें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको प्रमोशन या आय में वृद्धि हो सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा। लेकिन आपको अपने खान-पान को स्वास्थ्यप्रद रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सप्ताह के आरंभ में आर्थिक चिंतन रह सकता है। परिश्रमपूर्वक कार्य सिद्धि हो सकते हैं। उन व्यक्तियों पर नज़र रखें जो आप लोगों को ग़लत राह पर ले जा सकते हैं। माता-पिता के पक्ष में सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। सरकार से जुड़ा कोई काम आपके पक्ष में हो सकता है। धन कमाने की संभावनाएं रहेंगी। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

करियर के विषय में : नौकरी में प्रगति करेंगे और आपकी प्रगति किसी को ईर्ष्या का भाव नहीं देगी, लेकिन अहंकार से बचें।

हेल्थ के विषय में : अपनी आदतों पर नियंत्रण रखें। कुछ पुरानी लत के कारण हेल्थ बिगड़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। निषेधात्मक विचारों को मन में न आने दीजिए। परिस्थितियां सुधरेंगी और आपको पुनः अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। पैसों से जुड़ी चिंताएं आपके मन पर हावी हो सकती हैं। आपके कठोर भाषण और अभिमानी व्यवहार के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। सप्ताह के आखिरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। जीवनसाथी से सामजंस्य बना कर रखें।

करियर के विषय में : आपके कार्य पुरस्कृत होंगे। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने की ओर अग्रसर रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : पेट से संबंधित कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सप्ताह का आरंभ कर्मक्षेत्र कारोबार के लिए अनुकूल है। अधिक ओवर कॉफिडेंस आपका कार्य बिगाड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ ताल-मेल बना कर चलें। आय-व्यय की स्थिति सम रहेगी। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। साहस और उत्साह के साथ साथ कामकाज के क्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी। अधिकतर समय विचारों में व्यस्त रहेंगे।

प्यार के विषय में : आपके रिश्ते के बीच अपराध बोध की भावना आ रही है। इसे बातों से सुलझा लें।

करियर के विषय में : अगर बिजनेस के लिए आपको धन चाहिए, तो नया ऋण मंजूर हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : त्वचा और पेट संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह सप्ताह आपके लिए उम्मीदों से भरा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से खुशियाँ चार गुना बढ़ जाएगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और उत्सामह से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। कुछ अव्यवस्थाओं के कारण छात्र तनाव में रह सकते हैं। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। विचारों में दृढ़ता रहेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी से चली आ रही अनबन खत्म होगी।

करियर के विषय में : सरकारी नौकरी में प्रमोशन के योग हैं इसके साथ ही वेतन में वृद्धि हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : तनाव आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह अच्छा जाएगा। लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। अपने काम को टालने की बजाय कार्यों को गंभीरता पूर्वक और धीरे-धीरे करने की योजना बनाएं। सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विशेषकार्यों में धन निवेश हो सकता है। धार्मिक कार्यों में अभिरूचि रहेगी। आय के नए अवसर मिलेंगे। मन में किसी के प्रति क्रोध न रखें।

प्यार के विषय में : आपको अपने प्रेमी या जीवनसाथी से बहुत मदद मिलेगी।

करियर के विषय में : करियर में आप अपनी अतंरात्मा की आवाज के अनुसार ही काम करें। आपको सही दिशा मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से त्वचा से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं।

आपने साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पंचामृत के फायदे हैं अनेक, जानिए इसका धार्मिक महत्व और पिने से क्या-क्या मिलेंगे लाभ

Back to top button