दिलचस्प

अगर आपको भी उपहार में मिली हैं ये चीजें तो बदल सकती है आपकी किस्मत, खुलेंगे आपके भाग्य के ताले!

उपहार देने और लेने का सिलसिला प्राचीनकाल से ही चला आ रहा है। उपहार अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे आसान और अच्छा तरीका होता है। अगर आप किसी को खुश करना चाहते हैं या अपने दिल की बात आसानी से मनवाना चाहते हैं, तो इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उसे एक बेहतर तोहफा दे दें। भूलकर भी किसी अपने को किसी खतरनाक जीव की फोटो या मूर्ति जैसे शेर, बाघ, चिता या किसी डूबते हुए जहाज की फोटो नहीं देनी चाहिए। वास्तु के अनुसार ये सभी चीजें नकारात्मकता को बढ़ाने का काम करती हैं और घर में अशांति लाती हैं।

कलात्मक दृष्टि से लाती हैं सकरात्मक परिणाम:

इसके उलट परफ्यूम, काले रंग के कपड़े, जूते, घड़ी और रुमाल कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जो कलात्मक दृष्टि से घर में सकारत्मक परिणाम लाती हैं। आइये आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताते हैं, जिनको उपहार के रूप में देना या मिलना वास्तु के हिसाब से शुभ माना जाता है। इनके मिलने से आपका जीवन बदल सकता है।

इन चीजों को दें उपहार के रूप में:

*- मिट्टी से बनी हुई किसी वस्तु को देना या उपहार में मिलना वास्तु के हिसाब से काफी अच्छा माना जाता है। अगर आपको भी मिट्टी से बना कोई उपहार मिलता है तो इसका मतलब आप जल्द ही अपने कर्ज से मुक्त हो जायेंगे। साथ ही आपके घर में धन का प्रवाह भी तेजी से होने लगेगा।

*- अगर आपको उपहार स्वरूप दो तरफा गणेश की मूर्ति मिलती है तो यह एक शुभ संकेत है। इसे आप अपने घर में मुख्य द्वार पर लगा दें। इस बात का खयाल रखें की लटकने वाले गणपति को कभी भी उपहार में किसी को ना दें।

*- वास्तु के हिसाब से उपहार में वस्त्रों का मिलना आपके दुर्भाग्य को दूर कर देता है।

*- पियोनिया के फूल को फूलों की रानी कहा जाता है। अगर इसका चित्र आपको उपहार में मिला है तो यह अच्छा होता है। इससे घर के शौभाग्य में वृद्धि होती है और घर की कुंवारी कन्याओं को मन-मुताबिक वर की प्राप्ति होती है।

*- वास्तु के हिसाब से हाथी की मूर्ति को घर में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए किसी भी धातु से बनी हुई हाथी की मूर्ति को उपहार में देने से घर के मुखिया की कमाई में वृद्धि होती है। आप हाथी की मूर्ति की जगह उसका चित्र भी दे सकते हैं। इससे उनकी कमाई के कई अन्य रास्ते भी खुल जाते हैं।

*- वास्तुशास्त्र के अनुसार नवविवाहित जोड़े को उपहार में लड्डूगोपाल देना काफी शुभ माना जाता है। वस्त्र और नगद धन का लेन-देन भी उपहार के रूप में अच्छा माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार चांदी का उपहार देना शुभ माना जाता है लेकिन उपहार में सोना देना अशुभ होता है। उपहार में लाल रंग की कोई भी वस्तु नहीं देनी चाहिए।

Back to top button