विशेष

जानें कहां हैं टीवी पर कृष्णा का रोल निभाने वाले ये अभिनेता, 20 सालों में इतनी बदल गई है पहचान

पर्दे पर श्रीकृष्णा का किरदार निभाने वाले सर्वदमन को कृष्ण मानने लगे थे लोग, करते थे पूजा

लॉकडाउन में घर बैठे समय काट रहे लोगों के लिए टीवी चैनल्स अपने पुराने शो वापस ला रहे हैं। इस कड़ी में रामायण और महाभारत के बाद अब रामानंद सागर के श्रीकृष्णा सीरियल का नाम भी जुड़ने वाला है। पर्दे पर लोगों को रामायण और महाभारत देखकर बहुत ही खुशी हुई है। अब फैंस अपने पुराने श्रीकृष्ण को भी पर्दे पर एक बार फिर देखने के लिए उत्साहित हैं। रामानंद सागर की श्रीकृष्णा को उस दौर में काफी पसंद किया गया था। उस शो में श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले एक्टर को लोग आज भी नहीं भूले हैं। आपको बताते हैं कि किस एक्टर ने श्रीकृष्ण का रोल निभाया था और आजकल वो कहां हैं।

 

पर्दे पर श्रीकृष्णा का रोल निभाकर हुए फेमस

रामानंद सागर के श्रीकृष्णा में भगवान श्रीकृष्ण को पर्दे पर उतारने वाले एक्टर का नाम सर्वदमन डी बनर्जी है। उनकी कृष्ण की निभायी छवि आज भी लोगों के दिलों में मौजूद है। फैंस आज भी कृष्ण के रुप में सर्वदमन को ही याद करते हैं। वो जिस तरह से श्रीकृष्ण बनकर मुस्कराते थे और रुक्मणी को बातें समझाते थे वो दर्शकों को काफी पसंद आता था। उन्होंने अपना किरदार इतना खूबसूरती से निभाया था कि लोग उन्हें ही श्रीकृष्ण समझ कर पूजने लगे थे।

सर्वदमन का जन्म 14 मार्च 1965 में उन्नाव के मगरवाड़ा में हुआ था। कानपुर से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद सर्वदमन ने पूणे के फिल्म इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन किया था। सर्वदमन का शुरु से ही अभिनेता बनने का शौक था। उन्होंने पर्दे पर श्रीकृष्ण का रोल सबसे ज्यादा निभाया था। उन्होंने अर्जुन, जय गंगा मैया और ओम नमः शिवाय जैसे सीरियल में भी काम किया। हालांकि इन सीरियल्स में भी सर्वदमन ने विष्णु और कृष्ण भगवान का ही रोल निभाया था।

पहाड़ों पर कर रहे हैं ये काम

छोटे पर्दे के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अपने करियर को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इसमें स्वामी विवेकानंद और आदि शंकराचार्य जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बंगाली और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया था। काफी सालों बाद सर्वदमन फिल्म एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी में भी नजर आए थे। उन्होंने पर्दे पर रोल तो कई निभाए, लेकिन उन्हें कृष्णा के रुप में ही सबसे ज्यादा पसंद किया था।

एक वक्त ऐसा भी आया जब सर्वदमन ने टीवी और फिल्म दुनिया से दूरी बना ली। आजकल सर्वदमन इस लाइमलाइट की दुनिया से दूर ऋषिकेष में हैं और वहां एक मेडिटेशन सेंटर चला रहे हैं। एक इंटरव्यू मे उन्होंने बताया था कि मैं कृष्णा सीरियल में काम करते वक्त ही ये फैसला कर लिया था कि मैं 45-47 साल की उम्र तक ही काम करुंगा। इसके बाद मुझे मेडिटेशन मिल गया और अब मैं 20 साल से वहीं कर रहा हूं।

बता दें कि सर्वदमन पहाड़ की वादियों में मेडिटेशन सेंटर चला रहे है। यहां लोग प्रकृति के बीच मेडीटेशन करते हैं और अपना मन शांत करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पर्दे के श्रीकृष्णा एक एनजीओ भी चलाते हैं जिसका नाम पंख है। इस एनजीओ के तहत वो करीब 200 बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का ध्यान रखते हैं। इसके साथ वो 50 गरीब महिलाओं को बेहतर जिंदगी बिताने लायक बनाने के लिए काम की ट्रेनिंग भी दिलाते हैं।

Back to top button