राजनीति

आप मोदी को हिटलर कह सकते हो, लेकिन सोनिया गांधी को उनके असल नाम से नहीं पुकार सकते हो

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ और एंकर अर्णब गोस्वामी ने हाल ही में अपने टी.वी शो में सोनिया गांधी का असल नाम लिया था और सोनिया पर पादरी हत्या मामले में चुप रहने का आरोप लगाया था। जिसके बाद एंकर अर्णब गोस्वामी पर बुधवार रात कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया था।

अर्णब गोस्वामी पर हुए इस हमले के बाद से ये सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों कांग्रेस सोनिया गांधी का असल नाम लेने पर इतना भड़क जाती है। जबकि देश के पीएम का अपमान करने में कांग्रेस कभी भी पीछे नहीं हटती है। अक्सर कांग्रेस पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करती रहती है और उन्हें चौकीदार, चाय वाला यहां तक की हिटलर कहती है। लेकिन जब कोई सोनिया गांधी का असल नाम ले ले तो कांग्रेस को मिर्चें लग जाती है और कांग्रेस पार्टी के लोग आग बबूला हो जाते हैं।

राहुल गांधी ने तो कई बार पीएम नरेंद्र मोदी का अपमान किया है और इन्हें चौकीदार तक कहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को जब कोई उनके असल नाम यानी एंटोनिया एडविजे अल्बिना मेनो से पुकार ले। तो यहीं कांग्रेस अपना आपा खो बैठती है और सोनिया को एंटोनिया एडविजे अल्बिना मेनो कहने वालों पर हमला कर देती है। अर्णब के सोनिया को एंटोनिया एडविजे अल्बिना मेनो बोलने पर कांग्रेस के नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट भी किया और अर्णब की निंदनीय की। अपने ट्वीट में इन्होंने कहा कि अर्णब को खुद पर शर्म आनी चाहिए। गहलोत के अलावा और भी कई बड़े नेताओं ने सोनिया का असल नाम लेने पर आपत्ति जताई। लेकिन जब देश के पीएम के लिए अपशब्द इस्तेमाल किए जाते हैं, तो कांग्रेस के इन सभी बड़े नेताओं की कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है।

शादी के बाद बदला था नाम

गौरतलब है कि सोनिया गांधी का असल नाम एंटोनिया एडविजे अल्बिना मेनो था। लेकिन राजीव गांधी से विवाह करने के लिए इन्होंने अपना नाम बदल लिया था और अपना नाम सोनिया रखा था। तब से इन्हें सोनिया के नाम से ही पुकारा जाता है।

क्या कहा था अर्णब ने

अर्णब ने सोनिया गांधी को लेकर एक टिप्पणी की थी। जिसके कारण उनपर ये हमला किया गया है। हाल ही में अर्णब ने कहा था कि किसी पादरी की हत्या होती तो आपकी पार्टी (कांग्रेस) और इटली वाली एंटोनिया माइनो चुप रहती?  सोनिया गांधी तो खुश हैं। वो इटली में रिपोर्ट भेजेंगी कि देखो, जहां पर मैंने सरकार बनाई है। वहां पर हिन्दू संतों को मरवा रही हूं। वहां से उन्हें वाहवाही मिलेगी। लोग कहेंगे कि वाह, सोनिया गांधी ने अच्छा किया। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। क्या उन्हें लगता है कि हिन्दू चुप रहेंगे? इस बयान के बाद ही अर्णब और उनकी पत्नी पर हमला किया गया था और इस हमले में दो कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे जिन्हें पकड़ लिया गया है।

Back to top button