अध्यात्म

इस दिन भूलकर भी न कटवाएं बाल, वरना घट सकती है आपकी उम्र

सप्ताह के सातों दिनों का अलग अलग महत्व होता है। इन दिनों आप क्या करते हैं, इसका प्रभाव आपकी जिंदगी पर पड़ता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में ये बतलाया गया है कि किस दिन क्या करना चाहिए? अनुशासन पर्व में इस बात का भी उल्लेख है कि इंसान को किस दिन बाल और नाखून कटवाना चाहिए। हालांकि आजकल इन सब चीजों को लोग अंधविश्वास कहकर नकार देते हैं, लेकिन लोग इनके पीछे के तर्क को नहीं जानते, जिसकी वजह से इसका उल्टा प्रभाव जीवन पर पड़ता है। इतना ही नहीं, वे कई तरह की परेशानियों से घिरे जाते हैं और इसका प्रभाव आयु पर भी पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे आखिर कौन से दिन आपको बाल और नाखून कटवाने चाहिए?

स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव

महाभारत के अनुशासन पर्व में ये कहा गया है कि अपने हाथ पैर के नाखून हमेशा काटते रहना चाहिए, ऐसा न करना अशुभ माना जाता है। साथ ही अपने नाखूनों को नहीं बढ़ने दें। दरअसल, बढ़े हुए नाखून शुभ नहीं माना गया है। बढ़े हुए नाखून को देखने से इसका बुरा असर आपकी स्वास्थ्य पर और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। शास्त्रों में बड़ा नाखून रखना वर्जित, निंदनीय और अधार्मिक माना गया है।

बाल कटवाने के बाद जरूर करें ये कार्य

अगर आप बाल कटवाने या दाढ़ी बनवाने नाई के पास जाते हैं, तो वहां हमेशा पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके ही बैठें, ऐसा करने से आपकी आयु में वृद्धि होगी। साथ ही बाल कटवाने के बाद तुरंत नहाना चाहिए। अगर आप नहीं नहाएंगे तो आपको आयु की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

सप्ताह के इन दिनों नहीं कटवाने चाहिए बाल

सोमवार को बाल नहीं कटवाना चाहिए, क्योंकि यह दिन भगवान शिव का है। सोमवार को बाल कटवाने से शिवभक्ति की हानि होती है। साथ ही पुत्रवान को इस दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए। मंगलवार को बाल कटवाना अशुभ माना जाता है, इससे आयु की हानि होती है। वहीं गुरूवार को भी हजामत नहीं करवाना चाहिए, इससे धन और मान सम्मान की हानि होती है। शनिवार को बाल कटवाने से आपके जीवन में दुख बढ़ेगा। रविवार भगवान सूर्य का दिन होता है, इसलिए इस दिन बाल कटवाने से धन, बुद्धि और धर्म की हानि होती है।

इन दिनों कटवाएंगे बाल तो होगा धन लाभ

अगर आप चाहते हैं कि भाग्य हमेशा आपका साथ देता रहे और आप अपना कल्याण चाहते हैं, तो बुधवार और शुक्रवार के अतिरिक्त अन्य दिनोंं में कभी भी बाल नहीं कटवाने चाहिए। बुधवार को नाखून या बाल कटवाना शुभ माना जाता है। इस दिन हज़ामत कराने से धन की प्राप्ति होती है। वहीं शुक्रवार को भी बाल कटवाना अच्छा माना जाता है, इस दिन लाभ और यश की प्राप्ति होती है। इसलिए ध्यान रहे हमेशा बुधवार और शुक्रवार को ही नाखून और बाल कटवाएं।

जीवन में आती है कई समस्याएं

महाभारत के अनुशासन पर्व के अनुसार, हमेशा ध्यान रखें कि जब आप सिर पर तेल लगाएं तो उसको शरीर के अन्य हिस्सों पर न लगाएं। ऐसा करने से जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Back to top button