Trending

Rashifal 18 April: सितारे बना रहे है 2 शुभ योग, इन 5 राशियों की जिंदगी में आ सकते है बड़े बदलाव

हम आपको शनिवार 18 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 April 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए सफलता और प्रसन्नता देने वाला रहेगा। भावनात्मक तौर पर एक नई ऊर्जा महसूस होगी। अपने मित्रों और छोटे भाई-बहनों की मदद से आज आप अपना कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर सकेंगे। आपको अपने करियर के विकास के बारे में चिंता हो सकती है। आपके निवेश अच्छा रिटर्न नही देंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जरूरतमंद को खाना दान करें, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा ।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नए लोगों से मिलने या मित्रता करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। अगर आप किसी शारीरिक परेशानी या मानसिक अवरोध से परेशान हैं तो उसे टालने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें। आप किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी न करें। कार्यक्षेत्र में बड़ों का मार्गदर्शन उपयोगी साबित हो सकता है। गौ माता का आशीर्वाद लें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको पारिवारिक मसलों पर ध्यान देना होगा। घर-परिवार के कार्यों पर धन भी खर्च होगा। राजनैतिक, सामाजिक व संबंधित व्यवसाय में आपके हौसले बुलंद है। संतानो के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आपको त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाईम स्पेंड करेंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

निजी मामले में कोई जोखिम न लें। आपको सभी मर्यादाओं का भी सम्मान करना होगा। नई प्लानिंग पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने कार्य में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अचानक किसी की मदद करने के लिए तेजी से सक्रिय हो जाएंगे। आप पूर्ण विश्वास के साथ निर्णय लेने में सक्षम होंगे औऱ समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ बहस या विवाद हो सकता है। किसी नई परियोजना में धन निवेश करने से बचें। हानि हो सकती है। प्रतिद्वदी भी इस समय आप पर हावि हो सकते हैं। आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। पेशेवर स्तर पर आपकी क्षमता को उचित महत्व मिलना शुरु हो सकता है। किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए काफी रोमांचक साबित होगा, हालांकि यह जरूरी नहीं है कि सारी चीजें आपके लिए सकारात्मक ही रहें। कोई दोस्त अपनी समस्या के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है आप भी दोस्ती का फर्ज निभाते हुए उसकी मदद करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों या फिर परिवार में बड़े बुजुर्गों के साथ आपके वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बिजनेस के मामले में थोड़ी सी सतर्कता बरते। आप पारिवारिक मामलों में भी अपने स्वार्थभाव पर नियंत्रण रखें। परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सम्मान बनाए रखें। ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। आप मनोरंजन के विभिन्न साधनों के साथ अपने जीवन का आनंद ले सकेंगे। आपको अपने दोस्तों और प्रियजनों से उपहार मिल सकते हैं। किसी काम के पूरे होने से आपको प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। व्यापार या नौकरी के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश खबरी मिल सकती है। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। आज आप अपनी ओर से बहुत तैश में न आएं, और न ही किसी काम में बहुत जल्दबाजी करें। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

विरोधी सक्रिय हो सकते हैं जिससे विवाद की स्थिति बनेगी। आज आप अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। आज छोटे-मोटे कामों में भी आपको किसी की सलाह की आवश्यकता होगी। मानसिक तनाव के कारण परेशान रहेंगे। इस समय आप म्यूचुअल फंड, शेयर, बॉन्ड इत्यादि में निवेश करने में सक्षम हो सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज दोपहर से आपके साथ अप्रत्याशित संयोगों की स्थितियां बनती रहेंगी। ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। कोई पुराना मित्र, जो हाल ही में आपसे नाराज हो गया था, आज फिर आपकी ओर मित्रता का हाथ बढ़ाएगा। जुआ या शेयर बाजार में ट्रेडिंग से बचने की जरुरत है। ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है। कायदे से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर करें। सामाजिक और भावानात्मक मामलों में बहुत सफलता मिलेगी। आप खास तौर पर अपने निकटजनों और अपने प्रेमी के व्यवहार में सकारात्मक पक्षों पर ध्यान दें। आज दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। अपने व्यवसाय में आप कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। नया काम शुरू करते वक्त सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आज आपके सामने कुछ चिंता और परेशानी की स्थितियां बार-बार आएंगी। किसी भी परिस्थिति में हताशा की भावना को स्वयं पर हावी न होने दें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के साथ ही दुर्घटनाओं से सावधान रहने की जरुरत है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी काम के लिए आपको कोई नई आईडिया मिलेगा।

आपने Rashifal 18 April 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 April 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 April 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : श्रीराम भी नहीं सिर्फ लक्ष्मण ही कर सकते थे इंद्रजीत का वध, इन तीन नियमों का किया था पालन

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33