समाचार

मेरठ पुलिस पर पथराव करने वाला शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव, 5 पुलिसकर्मियों को किया गया क्वारंटाइन

पुलिस प्रशासन और स्वास्थ विभाग की टीम शहर के जली कोठी को सील करने पहुँचे थी।

कोरोना संकट लगातार गहराता जा रहा है। देश में एहतियातन अब लॉकडाउन की मियाद भी बढ़ा दी गई है। इसी बीच कई राज्य ऐसे हैं, जैसे- दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश जहां कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक और राज्य जहां लगातार कोरोना पॉजिटीव मरीज मिल रहे हैं, वो राज्य उत्तर प्रदेश है। यूपी में लगातार कोरोना पॉजिटीव केसेस मिल रहे हैं। और दूसरी तरफ जनता लॉकडाउन के नियमों का पालन करने में लापरवाही बरत रही है। लॉकडाउन और सीलींग का पालन करवाने के दौरान पुलिस को कई तरह की मशक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मेरठ पुलिस पर पथराव का मामला सामने आया है।

मेरठ में पुलिस प्रशासन और स्वास्थ विभाग की टीम शहर के जली कोठी को सील करने पहुँचे थी। क्योंकि इस इलाके से कोरोना पॉजिटीव मामले सामने आए हैं। सील करने पहुंची पुलिस प्रशासन और स्वास्थय विभाग की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया और पथराव किया। पथराव के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और एक दरोगा घायल हो गए। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए, मस्जिद के मुतवल्ली के साथ आठ लोगों पर रासुका के तहत केस दर्ज किया था।

इसी बीच पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक युवक को कोरोना पॉजिटीव पाया गया है। इसके बाद से मेरठ जिला प्रशासन ने जली कोठी के पूरे इलाके को सील कर दिया है। वहीं पथराव करने वाले के संपर्क में आने वाले 5 पुलिस वालों को तुरंत क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ साथ जिले के दो पुलिस स्टेशनों को प्रशासन द्वारा सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

एक शख्स के कोरोना पॉजिटीव पाए जाने के बाद पुलिस ने देहली गेट और सदर बाजार के जिस हवालात में आरोपियों को बंद किया गया था, उन्हें भी पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। कोरोना पॉजिटीव आने के बाद पुलिस पूरी तरह से सख्त हो गई है। और उस शख्स के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर रही है।

बता दें उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक यहां 58 मरीज पॉजिटीव मिल चुके हैं। अब इस नए मामले के आने के बाद, मेरठ जिले में हॉटस्पाट की संख्या 18 हो गई है। आपको बता दें, दिल्ली मरकज से निकले जमातियों के लिए लगातार उत्तर प्रदेश की मस्जिदों में छापेमारी की जा रही है। और साथ ही उन इलाकों को सील भी किया जा रहा है। इसके अलावा योगी सरकार ने जमातियों से अपील भी की है कि, जो लोग दिल्ली मरकज में शामिल हुए थे। वो अपने आप बाहर आकर अपनी जांच करवाएं। बता दें, निजामुद्दीन के मरकज में मार्च के महीने में एक धार्मिक आयोजन हुआ था। इस धार्मिक आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए थे। देशभर में लॉकडाउन होने के बाद भी कई लोग यहां रह रहे थे।

कोरोना के संकट को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दी गई है। देश भर में तालाबंदी अब 3 मई तक जारी रहेगी। हालांकि पीएम मोदी द्वारा कहा गया है कि, जो इलाके हॉटस्पॉट बनने के खतरे से बाहर होंगे। उन इलाकों में 20 अप्रैल के बाद कुछ जरूरी सुविधाएं शुरू की जी सकती हैं।

Back to top button