बॉलीवुड

बी ग्रेड फिल्में भी कर चुकी हैं ‘रामायण’ की ‘सीता’, इन फिल्मों के कारण हुई थी काफी आलोचना

लॉकडाउन के समय दूरदर्शन पर रामानंद सागर द्वारा निर्मित टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ को दोबारा से टेलीकास्ट किया गया है और लोगों द्वारा ‘रामायण’ को खूब पसंद किया जा रहा है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ के चलते दूरदर्शन को अच्छी खासी टीआरपी मिल रही है। हैरान करने की बात ये है कि जब रामायण को बनाया गया था। उस समय तकनीक इतनी अच्छी नहीं हुआ करती थी। लेकिन फिर भी लोगों को रामायण पसंद आ रही है और आज के युवा इसे खूब देख रहे हैं।

इस नाटक में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेताओं पर भी लोगों का अपार प्यार बरस रहा है। रामायण धारावाहिक में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया को एक बार फिर से उनके किरदार के लिए खूब पसंद किया जा रहा है।  अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भगवान तक का दर्ज लोगों द्वारा दिया जा रहा है। हालांकि काफी कम लोगों को ही इस बात की जानकारी है कि दीपिका चिखलिया जिन्हें वो सीता मां के सामान देखते हैं। उन्होंने बी ग्रेड फिल्म कर रखी हैं। जी हां, सीता का किरदार निभाने से पहले दीपिका चिखलिया ने बी ग्रेड फिल्मों में अभिनय किया हुआ है।

सीता का किरदार बाखूबी से निभाने वाली दीपिका ने फिल्म इंडस्ट्री में ‘सुन मेरी लैला’ से अपने करियर की शुरूआत की थी और इस फिल्म में इन्होंने राजकिरण के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। लेकिन फिर भी दीपिका को फिल्म जगत में पहचान नहीं मिल सकीं।

इसके बाद इन्होंने ‘चीख’ (1986) और ‘रात के अंधेरे में’ (1987) जैसी बी ग्रेड दर्जे वाली फिल्में की और इन फिल्म में बोल्ड सीन भी दिए। इसी दौरान दीपिका को रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता की भूमिका मिल गई। दीपिका ने सीता का किरदार काफी अच्छे से निभाया और उसी दौरान इनकी ब्री-ग्रेड फिल्मों को फिर रिलीज कर दिया गया। इन फिल्मों के लिए दीपिका की काफी आलोचना की गई। वहीं रामायण के कामयाब होने के बाद दीपिका ने इस तरह की फिल्में करना छोड़ दिया।

रामायण के जरिए मिली नई पहचान के बाद दीपिका ने फिर से फिल्मी जगत का रुख किया और इन्हें कई सारे बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला। दीपिका ने राजेश खन्ना की हीरोइन बनकर भी एक फिल्म की थी। वहीं हिंदी फिल्मों के अलावा इन्होंने कई बंगली और मलयालम फिल्मों भी की। इन्होंने अपनी अधिकतर फिल्में बड़े सितारे के साथ ही की थी। लेकिन जिस तरह से इन्हें सीता के किरदार के लिए पहचान मिली वो पहचान दोबारा से नहीं मिल सकी। इन्होंने बेशक ही कई सारी फिल्में की हों। लेकिन आज भी दीपिका केवल सीता के किरदार के लिए ही जानी जाती हैं और इस किरदार के लिए लोग इन्हें अपार प्यार करते हैं।

Back to top button